सिर्फ 198 रुपये में रोमिंग भी फ्री आउटगोइंग फ्री और डाटा भी फ्री

Idea सेल्यूलर ने एक बार से जियो, एयरटेल और वोडाफोन की टक्कर में सस्ता और फायदे वाला प्लान पेश किया है। इस प्लान की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपको रोमिंग के दौरान भी अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा होगा, हालांकि यह नया प्लान नहीं है। इसे कंपनी ने कुछ दिन पहले लॉन्च किया था जिसे अब ज्यादा डाटा और कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ अपग्रेड किया गया है।
पहले इस प्लान के तहत 1GB, 4G/3G डाटा और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती थी। वहीं अब इस प्लान में 28 दिनों के लिए 3 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग (रोमिंग में भी) मिल रही है। इसके अलावा इस प्लान में 28 दिनों तक रोज 100 लोकल और नेशनल SMS भी मिलेंगे। आइडिया के इस प्लान का मुकाबला एयरटेल और वोडाफोन के 199 रुपये वाले प्लान से होगा।






