13 साल से दफन मौत का खुला राज़

तेरह साल पहले की गई एक हत्या का राज़ खुल गया. मृतक की पत्नी ने ही उसकी हत्या कर शव को बाथरूम के टैंक में दफन कर दिया था. गत सोमवार को सेक्स रैकेट में पकड़े जाने के बाद उसके इस अपराध का पर्दाफाश हुआ.

बोइसर पुलिस ने सूचना के आधार पर सोमवार को गांधीपड़ा इलाके स्थित एक घर पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने यहाँ से चार महिलाओं को आज़ाद करवाया. इस घर मे सैक्स रैकेट चलाने वाली महिला फरीदा भारती (43) को एक ग्राहक के साथ गिरफ्तार किया गया. इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पता चला कि फरीदा न सिर्फ सेक्स रैकेट चलाती थी, बल्कि उसने अपने पति सहदेव भारती सहित कई लोगों की हत्याएं भी की है.

एशिया के सबसे पुराने रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा का कुछ इस तरह है हाल…

बोइसर थाने के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर किरन कबाड़ी ने बताया कि पूछताछ के दौरान फरीदा ने अपने पति की हत्या कबूल की. इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों की मंजूरी के बाद फरीदा के घर की खुदाई की गई. घर के बाथरूम के टैंक से सहदेव भारती के अवशेष बरामद किए गए, जिन्हें फोरेंसिक लैब भेजा गया है. फरीदा ने बताया कि उसका पति जब गहरी नींद में सो रहा था, तब उसने सिर पर तेज प्रहार करके उसकी हत्या कर दी और बाद में शव को बाथरूम के टैंक में दफना दिया. हालांकि हत्या के कारणों का पता नहीं चला है.

Back to top button