सुब्रमण्यम स्वामी बोले- भारत भी येरूशलम में शिफ्ट करे अपना दूतावास

यूएस द्वारा इजरायल में मौजूद अपने दूतावास को येरूशलम में शिफ्ट करने की बात के बाद भारतीय दूतावास को भी शिफ्ट करने की मांग उठी है। ऐसा करने का सुझाव भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सीनियर नेता और सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने दिया है। इसके लिए स्वामी ने ट्वीट किया कि येरूशलम को इजरायल की राजधानी के तौर पर अंतरर्राष्ट्रीय मान्यता मिल गई है, ऐसे में भारत को भी अपना दूतावास उसी शहर में शिफ्ट कर लेना चाहिए।
सुब्रमण्यम स्वामी बोले- भारत भी येरूशलम में शिफ्ट करे अपना दूतावासबता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने येरूशलम को इजरायल की राजधानी के तौर पर मान्याता दे दी है, उन्होंने यूएस के दूतावास को भी वहीं शिफ्ट करने की बात कही है। यूएस ऐसा करने वाला देश बना गया है, जिसके कारण खाड़ी देशों में हिंसा भड़क सकती है, अरब देशों ने तो फैसले का विरोध शुरू भी कर दिया है। माना जा रहा है कि दूतावास को शिफ्ट करने के काम में तीन से चार साल लग सकते हैं।
येरूशलम को इजरायल और फिलिस्तीन दोनों ही जगह के लोग पवित्र मानते हैं और उसे अपना हिस्सा बताते हैं। दोनों के बीच इसे लेकर काफी लंबे वक्त से संघर्ष चल रहा है।

इजरायल हमेशा से येरूशलम को अपनी राजधानी बताता रहा है, वहीं फिलिस्तीन का दावा है कि पूर्व येरूशलम आने वाले वक्त में बनने वाले फिलिस्तीन राज्य की राजधानी है। येरूशलम 1948 में राज्य बना, तब से अबतक किसी भी देश ने इसे इजरायल की राजधानी का दर्जा नहीं दिया था, यूएस ऐसा करने वाला पहला देश बना है।

 
Back to top button