गुजरात में डूबने की कगार पर पीएम मोदी की नैया: मायावती

डॉ. अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समतामूलक भारत राष्ट्र बनाने के लिए सत्ता में आने का संकल्प लिया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि ‘एक व्यक्ति एक वोट और हर वोट का एक समान मूल्य’ के अधिकार को संविधान में मौलिक अधिकार के रूप में देकर बाबा साहब शोषितों का उद्धार करना चाहते थे लेकिन अब सरकार ऐसे होने नहीं दे रही।
सीएम योगी- महापुरुषों के नाम पर छुट्टी की राजनीति बंद हो
मायावती ने कहा कि अगर ‘पूना-पैकेट’ की साजिश सफल नहीं होती तो आज लोकसभा, विधानसभा और मेयर के पदों पर दलित और ओबीसी समाज के हितैषी चुनाव जीतते।
भाजपा पर निशाना साधते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि प्रधानमंत्री की नैया उनके अपने गृह राज्य गुजरात में ही डूबने की कगार पर है। वहीं, यूपी में अपराधी बेखौफ हो गए हैं, जिसकी पुष्टि केंद्र सरकार के आंकड़े भी कर रहे हैं।





