पाक NSG ग्रुप में भारत की एंट्री को रोकने में सफल

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने अपने मुंह मियां मिठ्ठू बनते हुए अपनी ही पोल खोल दी है। पाकिस्तान का कहना है कि वह न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप में भारत की एंट्री को रोकने में सफल रहा है। पाक पीएम के विदेश मंत्रालय के सलाहकार सरताज अजीज ने पाक संसद में कहा कि भारत की एनएसजी सदस्यता की हमारी सारी कोशिशें सफल रही है।

पाक विदेश मंत्रालय के सलाहकार सरताज अजीज

पाक की दावेदारी अधिक मजबूत

आगे उन्होने कहा कि गुण और बिना किसी भेदभाव के पाकिस्तान की दावेदारी अधिक मजबूत है। अजीज का मानना है कि पाकिस्तान बिना किसी भेदभाव के और ईमानदारी से एनएसजी की सदस्यता पाने का हकदार है। सलाहकार ने कहा कि हम भारत की एनएसजी सदस्यता के खिलाफ सफल प्रयास कर रहे है।

बता दें कि फिलहाल सियोल में 48 सदस्यों वाली एनएसजी की बैठक चल रही है। इस बैठक में पाक और भारत के आवेदनों पर विचार होने की संभावना है। आगे अजीज ने सांसदों से कहा कि पाकिस्तान अलग-थलग नहीं है और उसकी आधिकारिक विदेश नीति विश्व की नई परिस्थितियों के अनुकूल है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान किसी भी अन्य देश के मामले में हस्‍तक्षेप न करने की नीति का आगे भी पालन करेगा। उन्होंने कहा कि शंघाई सहयोग संगठन में पूर्ण सदस्य बनने के बाद पाकिस्तान की राजनीतिक भूमिका बढ़ जाएगी।

Back to top button