लालू के बड़े बेटे ने कहा- मोदी अंकल अपने बेटे की तरह मेरे लिए भी लड़की देखें

पटना.डिप्टी सीएम सुशील मोदी ही मेरी भी शादी करवायें। मेरी शादी के लिए एक लड़की पसंद कर मेरे माता पिता को बतायें। लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए ये बातें कही। तेज प्रताप ने सुशील मोदी के बड़े बेटे उत्कर्ष तथागत को उनकी शादी की बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि मैं भी अपने पिता जी के साथ इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए जायेंगे। शादी में हंगामा करने की दी थी धमकी…लालू के बड़े बेटे ने कहा- मोदी अंकल अपने बेटे की तरह मेरे लिए भी लड़की देखें

-तेज प्रताप यादव कुछ दिन पहले सुशील मोदी के बेटे की शादी में हंगामा करने की बात कहा था। लेकिन, आज उनके सुर बदल गए थे। उन्होंने आज कहा कि हम भी इस शादी में शामिल होंगे। तेजप्रताप ने सुशील मोदी के बेटे को उनकी शादी की शुभकामनायें भी दी।

मोदी अंकल मेरी भी शादी करा दें

– लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए सुशील मोदी के बेटे उत्कर्ष तथागत को उनकी शादी पर बधाई दी। तेज प्रताप ने कहा के सुशील अंकल मेरी भी शादी करवा दें। मेरे लिए भी एक अच्छी लड़की खोजकर मेरे माता पिता को बतलाए । ताकि वे मेरी उस लड़की से शादी करवा दें।

ये भी पढ़ें: डिप्टी सीएम सुशील मोदी के बेटे की शादी शुरू, लालू, नीतीश समेत कई राजनेता पहुंचे

तेज के बयान के बाद मोदी ने बदला था स्थान

सुशील मोदी ने तेज प्रताप की ओर से शादी में हंगामा करने की धमकी दिए जाने के बाद ही शादी का पहले से तय कार्यक्रम स्थल को बदल दिया था। पहले ये शादी पटना के राजेंद्र नगर स्थित शाखा मैदान में तय था। लेकिन, अब ये शादी पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में हो रहा है। इस शादी में पांच राज्यों के सीएम, चार राज्य के राज्यपाल के साथ ही कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल हो रहे हैं। शादी में शामिल होने के लिए इनका आना शुरु हो गया है।

Back to top button