अखिलेश यादव गुजरात असेम्बली इलेक्शन में करेंगे प्रचार, 4 दिसंबर को होगी पहली सभा

लखनऊ.सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव गुजरात में चल रहे विधानसभा चुनावों में स्टार प्रचारक के तौर पर पार्टी की ओर से जांएगे। उनकी पहली सभा 4 दिसम्बर को गुजरात के द्वारिका जिले में होगी। दो दिवसीय टूर के बाद पूर्व सीएम वापस लखनऊ आएंगे। गुजरात में कुल 182 सीटों पर इस वक्त चुनाव हो रहे हैं। आगे पढ़िए कब कहां होगी अख‍िलेश यादव की जनसभा…अखिलेश यादव गुजरात असेम्बली इलेक्शन में करेंगे प्रचार, 4 दिसंबर को होगी पहली सभा

– गुजरात में अखिलेश यादव द्वारिका जिले में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां उनकी सभा दोपहर बाद 3 बजे शुरू होगी।
– 5 दिसंबर को जामजोधपुर विधानसभा में दोपहर 1 बजे जनसभा के संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे लालपुर विधानसभा जामनगर में रोड शो करेंगे।
– 6 दिसंबर को सुबह 11 बजे से उपलेट विधानसभा थोराजी में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4 बजे मुद्रा विधानसभा मण्डवी में जनता को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद: NIA टीम पर हमला-गोली लगने से स‍िपाही घायल, आतंकी की सूचना पर पहुंची थी पुल‍िस

गुजरात में इस बार कांटे की टक्कर
– गुजरात में कुल 182 सीटों पर इस वक्त चुनाव हो रहे हैं। इसके पहले विधानसभा चुनाव 2012 के चुनावो में भाजपा को 119, गुजरात परिवर्तन पार्टी के 2, कांग्रेस के 57, जेडीयू का 1, एनसीपी का 1, और 2निर्दलीय प्रत्याशि जीतकर आए थे। जिसके बाद भाजपा ने सरकार बनाई और नरेंद्र मोदी सीएम बने थे।
– उसके बाद 2014 लोकसभा चुनावों में उनको भाजपा की ओर से पीएम कैंडिडेट बनाया गया, फिर वहां सीएम आनंदीबेन को बनाया गया।
– 2017 के चुनावों से कुछ दिन पहले ही आनंदी बेन पटेल को हटाकर 7 अगस्त 2016 को विजय रूपानी को सीएम बनाया गया।
– जानकारों की मानें तो इस बार गुजरात विधानसभा चुनावों में हार्दिक पटेल फैक्टर और अमित शाह के बेटे जायेश शाह पर भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद से कांग्रेस को वहां बढ़त मिलती द‍िखाई दे रही है। इससे लड़ाई कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की हो गई है

Back to top button