संसार का सबसे पुराना स्टूडियो हुआ बंद

एजेंसी/ कोलकाता। संसार के सबसे पुराने फोटो स्टूडियो में से एक कोलकाता का ब्रोने एंड शेफर्ड स्टूडियो गुरुवार को बंद हो गया। किसी समय शहर की शान समझे जाने वाला इस स्टूडियो के जब शटर गिराए जा रहे थे जो कोई उसे विदाई देने वाला भी नहीं था।

l_Bourne-&-Shepherd-Studio-1466145753

176 साल पुराना फोटो स्टूडियो बंद

शहर के एस एन बनर्जी रोड पर गोथिक (पूर्वी जर्मनी के गथ लोगों से सम्बंधित) संरचना वाले चार मंजिला भवन में स्थित यह स्टूडियो संसार के सबसे पुराने बचे स्टूडियो में से एक था। अब यह इतिहास बन गया है। अपने स्वर्णिम काल में भारत की १९वीं और २०वीं सदी की सर्वाधिक कामर्शियल फिल्में यहां बनी थीं। इसके आउटलेट लंदन और पेरिस में भी थे। इसके कुछ फोटो कैम्ब्रिज यूनीवर्सिटी लंदन, नेशवल गैलरी आफ पोटे्रट्स, लंदन में लगी हुई हैं।

स्टूडियो के मालिक जयन्त गांधी का कहना है कि बढ़ती उम्र के कारण इस विरासत को बचाकर रखना मेरे लिए सम्भव नहीं हो पा रहा था। इसके लिए जितने समर्पण और समय की जरूरत है, बढ़ती उम्र के चलते नहीं कर पा रहा था। कहना न होगा कि आए दिन टैक्नालॉजी बदलते जाने से फोटो स्टूडियो के कारोबार में भी मंदी आई है। अब तो फोटोग्राफी की परिभाषा भी बदल गई है। अब तो कैमरे बेचने के साथ-साथ पासपोर्ट साइज फोटो खींचने का कारोबार भी कम होता जा रहा है। ऐसे में पुरानी विधा तो अब दम तोड़ ही रही है।

Back to top button