सरसों के साग़ के ये फायदे जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान!

मक्के दी रोटी और सरसों दा साग यह कहावत पंजाब से लेकर पूरे देश में जानी जाती है। लेकिन सरसों के साग से काफी फायदे हैं। यह गर्भवती महिलाओं को बार बार होने वाली उल्टी को रोकता है। आयुर्वेद के जानकार मदन जोगी इसके फायदे बता रहे हैं-

सरसों के साग में विटामिन के होता है। यह गर्भवती महिलाओं को बार बार होने वाली उल्टी को रोकता है। इसके अलावा बार बार मितली आने की समस्या से भी यह राहत दिलाता है। सरसों के साग में एंटी आक्सीडेंट और सल्फर प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर को ऊर्जावान बनाए रखता है और शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालता है।

ये भी पढ़ें: हरी मिर्च खाने वाले लोग पहले एक बार जरुर देखें ये विडियो!

सरसों का साग कोलेस्ट्राल रोकने में मदद करता है। इसके अलावा दिल की बीमारियों में भी यह फायदेमंद है। यह शरीर को पर्याप्त मात्रा में फोलेट देता है जो हृदय को स्वस्थ्य रखता है। सरसों का साग हडि्डयों को भी मजबूत बनाता है। इसमें पोटैशियम और कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाये जाते हैं। इसलिए जिन्हें जोडों की दर्द की समस्या हो उन्हें सरसों का साग रोज खाना चाहिए।

Back to top button