#JIO का सबसे बड़ा ऑफर: अब 399 रुपये और इससे ज्यादा के रिचार्ज पर 2,599 रुपये तक का कैशबैक

रिलायंस जियो ने अपने प्राइम कस्टमर्स के लिए नए ऑफर का ऐलान किया है. दरअसल ये कैशबैक ऑफर है और यह जियो प्राइम कस्टमर्स के लिए है. कंपनी के मुताबिक 399 रुपये या इससे ज्यादा के हर रिचार्ज पर कस्टमर्स को 2,599 रुपये तक का कैशबैक दिया जाएगा.

#JIO का सबसे बड़ा ऑफर: अब 399 रुपये और इससे ज्यादा के रिचार्ज पर 2,599 रुपये तक का कैशबैकरिलायंस जियो 399 रुपये  या इससे ज्यादा के हर रिचार्ज पर 400 रुपये का कैशबैक वाउचर देगी. इसके अलावा रिलायंस जियो ने डिजिटल वॉलेट के साथ पार्टनर्शिप की है जिसके तहत हर रिचार्ज पर 300 रुपये तक का इंस्टैंट कैशबैक दिया जाएगा.

रिलायंस जियो ने इस कैशबैक ऑफर के लिए लीडींग ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ भी पार्टर्शिप की है जिसके तहत रिचार्ज पर 1,899 रुपये का कैशबैक वाउचर दिया जाएगा. पार्टनर वॉलेट में अमेजॉन पे, पेटीएम, मोबिक्विक, फोन पे, ऐक्सिस पे और फ्रीचार्ज शामिल हैं जहां से आप कैशबैक ले सकते हैं.

इसके अलावा रिलायंस जियो स्पेशल वाइचर के जरिए ई-कॉमर्स पार्टनर्स जैसे एजीयो, यात्रा डॉक कॉम और रिलायंस ट्रेंड पर वाउचर रीडीम करा सकते हैं. जियो प्राइम कस्टमर्स को यात्रा डॉट कॉम के जरिए बुक किए गए डोमेस्टिक फ्लाइट टिकट पर 1000 रुपये का ऑफ मिलेगा. हालांकि एक तरफ की यात्रा के लए सिर्फ 500 रुपये का ही डिस्काउंट दिया जाएगा.

रिलायंस ट्रेंड्स के जरिए शॉपिंग करने पर जियो प्राइम कस्टमर्स को 1,999 रुपये की खरीदारी पर 500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा.

AJIO  की वेबसाइट पर शॉपिंग करने वाले रिलायंस जियो प्राइम कस्टमर्स को 1,500 रुपये की खरीदारी पर 399 रुपये का AJIO वाउचर मिलेगा.

कंपनी के मुताबिक जियो के ये सभी प्राइम ऑफर्स 10 नवंबर से 25 नवंबर तक ही वैलिड होंगे. जियो कैशबैक वाउचर 50 रुपये के 8 टोकन होंगे जो माइ जियो ऐप पर मिलेगा. इसे 15 नवंबर से रीडीम करा सकते हैं.

Back to top button