शर्मनाक हरकत: पुलिस ने धर्म जानने को सरेआम उतरवाई युवक की पैंट

एक दंपति को उस समय सरेआम शर्मीदगी झेलनी पड़ी, जब धर्म जानने के लिए युवक की पैंट उतरवा दी गई। शिकायत की तो पुलिस ने एक महान काम कर दिया। घटना हरियाणा के रेवाड़ी की है। दंपति ने पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।
शर्मनाक हरकत: पुलिस ने धर्म जानने को सरेआम उतरवाई युवक की पैंटदंपति ने फिर सीएम विंडो पर शिकायत दी तो मामला एसपी संगीता कालिया तक पहुंचा और उन्होंने बस स्टैंड चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है। वहीं युवक की शिकायत पर कपड़े उतरवाने वाली महिला सहित 9-10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने शहर थाना प्रभारी को भी मामले में नोटिस जारी किया है।

जिला महेंद्रगढ़ निवासी महिला ने बताया कि उसने प्रेम विवाह किया है। दस अक्तूबर को वह अपने पति के साथ नूंह से वापस लौट रही थी और रेवाड़ी बस स्टैंड पर महेंद्रगढ़ जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान 9-10 लोग वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने उन्हें परिचय पत्र दिखाया, लेकिन वे नहीं माने। फिर उन लोगों ने उसके पति की पैंट उतरवाकर उसका धर्म पता किया।

कर रहे हैं मामले की जांच : डीएसपी

जांच मामले की जांच कर रहे डीएसपी हेडक्वार्टर गजेंद्र शर्मा ने बताया कि हंस नगर निवासी महिला विजया चौहान सहित 9-10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने एवं ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में बस स्टैंड चौकी इंचार्ज एएसआई गिरिराज को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं आरोपी महिला सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कानून किसी को भी हाथों में नहीं लेने दिया जाएगा।
– संगीता कालिया, एसपी,रेवाड़ी

 
Back to top button