#Bdy Spcl: एक योगा इंस्ट्रक्टर से यूं बनीं ‘देवसेना’, प्रभास को 3 साल तक नहीं करने दी शादी

फिल्म ‘बाहुबली 2’ से पॉपुलर होने वाली साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी आज अपना 36वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। इस फिल्म के बाद से अनुष्का की डिमांड बॉलीवुड में भी हो गई है। बढ़ते स्टारडम के बीच प्रभास और अनुष्का की शादी की खबरों ने भी जोर पकड़ लिया है। जानिए कैसे एक योगा इंस्ट्रक्टर से ‘देवसेना’ बन गईं अनुष्का।
 एक योगा इंस्ट्रक्टर से यूं बनीं 'देवसेना', प्रभास को 3 साल तक नहीं करने दी शादीअनुष्का शेट्टी का असली नाम स्वीटी शेट्टी है। अनुष्का ने साल 2005 में फिल्म ‘सुपर’ से डेब्यू किया था। अनुष्का के फैमिली बैकग्राउंड से कोई भी फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है। फिल्मों में आने से पहले अनुष्का शेट्टी मंगलुरु में एक योगा इंस्ट्रक्टर का काम करती हैं।एक योगा इंस्ट्रक्टर से यूं बनीं 'देवसेना', प्रभास को 3 साल तक नहीं करने दी शादीउनकी खूबसूरती को देखकर एक डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म ऑफर कर दी। अनुष्का ने साल 2005 में अपनी पहली फिल्म ‘सुपर’ में काम किया। इसके बाद तो उन्होंने कई तेलुगु फिल्में की। अनुष्का की फिल्म ‘साइज जीरो’ उनकी यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपना वजन 20 किलो बढ़ा लिया था।एक योगा इंस्ट्रक्टर से यूं बनीं 'देवसेना', प्रभास को 3 साल तक नहीं करने दी शादी

अनुष्का ने बहुत जल्द सफलता की सीढ़ियां चढ़ना शुरू कर दिया था। अनुष्का इंटेक्स एक्वा स्मार्टफोन की ब्रांड एंबेसडर भी रह चुकी हैं। साल 2010 में अनुष्का ने तमिल फिल्म ‘सिंघम’ में काम कर लोगों को अपना दीवाना बना दिया। साल 2013 में आई ‘स‌िंघम 2’ में भी अनुष्का ने दमदार एक्टिंग की।
 एक योगा इंस्ट्रक्टर से यूं बनीं 'देवसेना', प्रभास को 3 साल तक नहीं करने दी शादी

साल 2009 में आई फिल्म ‌’बिल्ला’ में अनुष्का शेट्टी और प्रभास ने साथ काम किया था। प्रभास अनुष्का को देखते ही उनके दीवाने हो गए थे। शूटिंग के दौरान दोनों में करीबियां बढ़ीं और अफेयर की खबरें सामने आने लगीं। उस समय प्रभास एक सक्सेसफुल हीरो बन चुके थे वहीं अनुष्का ने अभी फिल्में करने की शुरुआत की थी।
 

प्रभास और अनुष्का को हर इंटरव्यू और पब्लिक ईवेंट में साथ देखा जाने लगा। यहां तक कि खबरें ये भी आने लगीं कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे। अनुष्का भी प्रभास से बेहद प्यार करती थीं। उन्होंने प्रभास को तीन साल तक शादी नहीं करने दी। लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।
 

अब जब बाहुबली में दोनों को फिर साथ काम करने का मौका मिला तो नरदीकियां बढ़ने लगीं। प्रभास की शादी के बारे में कई तरह की खबरें सामने आईं। एक डायरेक्टर ने तो ये भी खुलासा कर दिया कि अनुष्का और प्रभास दिसंबर में सगाई कर लेंगे। लेकिन अभी इस बारे में प्रभास ने कोई बयान नहीं दिया है। अगर ये रील जोड़ी रियल लाइफ में भी एक होती है तो दोनों के फैंस काफी खुश होंगे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button