कुमार विश्वास ने न्यूज शेयर कर कहा, उन्हें सरकार से नहीं मतलब…जानिए किसे

आम आदमी पार्टी में चल रहा अंदरुनी कलह रुकने का नाम नहीं ले रहा। अपने ही आलाकमान से नाराज पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर न्यूज क्लिप शेयर की है।

कुमार विश्वास ने न्यूज शेयर कर कहा, उन्हें सरकार से नहीं मतलब...जानिए किसे इस न्यूज क्लिप के साथ ही कुमार ने लिखा है ‌कि शुक्रिया, वैसे भी मुझे सरकारों का नहीं, सरोकारों का बुलावा पसंद है। बता दें कि इस क्लिप में उर्दू अकादमी के उपाध्यक्ष माजिर देवबंदी से संबं‌धित एक खबर लिखी हुई है। 

इस खबर में माजिर ने सरकार पर आरोप लगाया है कि कुमार विश्वास के खिलाफ बोलने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है। माजिर यह भी कहते हैं कि इस कारण से ही अकादमी की पत्रिका में पिछले कुछ महीनों से उनका नाम भी नहीं छप रहा है।

क्यों नाराज हैं कुमार विश्वास

बता दें कि बृहस्पतिवार को दिल्ली के अलीपुर में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई थी जिसमें कुमार विश्वास के पहुंचने पर अमानतुल्लाह खान के समर्थकों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की थी।

हालांकि इसके जवाब में कुमार के समर्थकों ने भी अमानतुल्लाह खान के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया था। इसके अलावा राष्ट्रीय परिषद की बैठक के दौरान जब पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने उन्हें मंच पर बोलने के लिए आमंत्रित किया तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया था।

बता दें कि कुमार विश्वास ने अमानतुल्लाह को पार्टी से निष्का‌सित करने के बाद पार्टी की अनुशासन कमेटी ने उन्हें क्लिन चिट देते हुए उनका निलंबन वापस ले लिया था जिसके बाद कुमार विश्वास ने इस मामले पर खुलकर अपना गुस्सा जाहिर किया था।

 
Back to top button