तेजी से वायरल हो रही इस घर जैसी बस के करोड़ो लोग हुए दीवाने

लग्जरी मोटरहोम बनाने वाली कंपनी वॉकनर मोबिल ने ऐसी बस बनाई है, जिसमें रहने-खाने की पूरी व्यवस्था के साथ ही आपकी बेशकीमती कार भी पार्क हो जाएगी और किसी को नजर नहीं आएगी। यह मोटरहोम ऐसे लोगों के लिए सौगात है, जो वीकेंड मनाने के लिए शहर से दूर जाना पसंद करते हैं और साथ ही वहां से छोटी-मोटी यात्रा पर जाते हैं।
इस बस की कीमत 10 करोड़ रुपए (12 लाख पौंड) से अधिक है। इस बस में न केवल सोने की पर्याप्त जगह है, बल्कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किचन और बाथरूम भी है। 40 फीट लंबी इस बस में कार को पार्क करने के लिए एक विशेष इलेक्ट्रोहाइड्रोलिक लिफ्ट लगी है, जो कार को बस के नीचे की तरफ पार्क कर लेती है।
इसे भी पढ़े: पीएम मोदी का भूटान के नन्हे राजकुमार के साथ यह अंदाज, लोगों का जीत रहा है दिल
ये कारें समां सकती है
– फेरारी, पोर्श, बीएमडब्ल्यू या मर्सिडीज।
बड़ी कंपनियों के लिए सौगात
इस जर्मन कंपनी के निदेशक स्टीफैन वॉकनर के मुताबिक, अधिकांश मोटरहोम में लग्जरी सुविधाओं वाला किचन नहीं मिलता, लेकिन इस बस में यह कमी भी पूरी कर ली गई है। इसे चलित घर कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी।
वॉकनर बताते हैं कि हमारी अधिकांश ग्राहक बड़ी कंपनियां हैं। वे खुद यह तय करना चाहते हैं कि वे यात्रा कब शुरू करेंगे, कहां जाएंगे और आपातकालीन स्थिति होने पर कब तुरंत लौट आएंगे। वे अपना निजी स्थान चाहते हैं। इन्हीं सब जरूरतों को ध्यान में रखकर यह कार को बस में ही पार्क करने की व्यवस्था की गई है।





