जापान की कंपनी ने धूम्रपान न करने वालों को दिया यह बड़ा तोहफा

जापान की एक कंपनी ने धूम्रपान नहीं करने वाले अपने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए अतिरिक्त छुट्टियों का इनाम देने का फैसला किया है। कंपनी ऐसे लोगों को साल में छह दिनों की अतिरिक्त छुट्टी देगी जो सिगरेट से तौबा कर रहे हैं।जापान की कंपनी

टोक्यो की ऑनलाइन कामर्स कंसल्टिंग और मार्केटिंग कंपनी पियाला ने बीते सितंबर में इसकी घोषणा की। इस कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने उन साथियों के चलते समय की बर्बादी की शिकायत की थी जो धूमपान करने के लिए अक्सर गायब हो जाते हैं।

इसे भी पढ़े: न्यूयॉर्क हमले के बाद अमेरिका आने वालों विदेशी नागरिकों की होगी कड़ी जांच: डोनाल्ड ट्रंप

कंपनी के प्रवक्ता हिरोताका मात्सुशिमा ने कहा, ‘हमारा दफ्तर 29वीं मंजिल पर स्थित है। ऐसे में धूमपान करने वालों को बेसमेंट में बने स्मोकिंग रूम में जाने और आने में कम से कम दस मिनट का वक्त लगता है। इसलिए हमने यह फैसला किया कि धूम्रपान करने वालों को सजा देने की जगह धूम्रपान नहीं करने वालों को इनाम देना बेहतर होगा।’

एक सितंबर से इस योजना की शुरुआत होने के बाद से सिगरेट पीने वाले कंपनी के 42 कर्मचारियों में से चार ने इसकी लत छोड़ दी।

कार्यस्थल पर धूमपान पर रोक

जापान की ज्यादातर कंपनियों ने कार्यस्थल पर धूमपान पर रोक लगा रखी है। धूम्रपान करने वालों के लिए स्मोकिंग रूम बनाए गए हैं।

29 फीसद पुरुष आदी

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, जापान के 29 फीसद पुरुष और नौ फीसद महिलाएं धूम्रपान करती हैं।

भारत में धूमपान करने वाले 12 करोड़

विश्व स्वास्थ संगठन के अनुसार, भारत में करीब 12 करोड़ लोग धू्म्रपान करते हैं। धूम्रपान  और तंबाकू सेवन से हर साल करीब दस लाख लोगों की मौत हो जाती है।

Back to top button