#पंजाब: FB लाइव सुसाइड कर रहे युवक को बचाने आया फ्रेंड, भाई ने किया विदेश से कॉल

लुधियाना.किराए के मकान में रह रहे युवक ने फेसबुक पर लाइव हो पंखे की कुंडी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घरवालों से किसी बात पर गुस्साए राजविंदर सिंह ने ये कदम उठाया। फेसबुक पर राजविंदर को लाइव सुसाइड करते देख पास में रहता उसका दोस्त हरजीत सिंह बचाने आया। उसने कई बार दरवाजा खटखटाया और फिर तोड़ने की कोशिश भी की, लेकिन दरवाजा खुलने पर वह बाहर खड़े होकर उसे रोकता रहा। इसी बीच वीडियो देखकर राजविंदर के विदेश में बैठे छोटे भाई ने उसे कॉल की, लेकिन उसने बिना किसी की बात सुने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने किसी तरह पड़ोसियों के कोठे से कूदकर घर में दाखिल होकर दरवाजा खोला तो राजविंदर की लाश लटकती मिली। 

#पंजाब: FB लाइव सुसाइड कर रहे युवक को बचाने आया फ्रेंड, भाई ने किया विदेश से कॉल

ये था मामला…

– जानकारी अनुसार राजविंदर सिंह(31) मूल रूप से पायल का रहने वाला था। वह शादीशुदा था और उसके एक बेटा भी है। 

– जॉब के कारण पिछले दो साल से वह अकेला अशोक नगर में किराए के घर में रह रहा था। जबकि उसके माता-पिता और पत्नी पायल में ही रहते थे। वह एक मोबाइल कंपनी में टावर लगाने का काम करता था। उसका छोटा भाई दुबई में जॉब करता है। 

– राजविंदर के पिता मंग सिंह ने बताया कि राजविंदर घर पर देरी से जाता था और वह पायल स्थित अपने पैतृक घर में भी कई दिनों तक नहीं आता था। जिस कारण उसे अक्सर टोका जाता था। इस बात से वह अक्सर गुस्सा करता था। 

– रात करीब साढ़े आठ बजे सलेम टाबरी स्थित घर आया और घर के मेन गेट को लॉक लगा लिया, जबकि बाकी के गेट खोल रखे थे। उसने फेसबुक पर लाइव वीडियो चलाया और फंदा लगा लिया।

ये था आखिरी संदेश

– राजविंदर ने मरने से पहले 3 मिनट 23 सेकेंड की फेसबुक पर लाइव सुसाइड की वीडियो बनाई। 

– उसने वीडियो शुरू करके कहा कि आज पहली वार देखो सुसाइड ऑन लाइव। इसके बाद कहा ‘जोकम्म बाद करना सी हुणे करना पै रेहा’। इसी बीच उसका दोस्त हरजीत सिंह लाडी मेन गेट को खटखटाता है, तो आगे से राजविंदर उसे फेसबुक पर लाइव वीडियो में बढ़िया दृश्य देखने की सलाह देता है और दरवाजा खोलने की बात बोलता है। फिर वह फंदा तैयार करते हुए लाइव में मैसेज करने वाले लोगों को सिर्फ वीडियो देखने को कहता है। 

– आगे राजविंदर ने सभी को लव यू ऑल बोलते हुए कहा ‘जिंदगी बोहत प्यारी सी, पर अपणी गलत फहमी नाल मरना पै रेहा’। 

– इसके बाद उसने सुसाइड के लिए किसी का दोष देते हुए अपनी मर्जी से मरने की बात कही।

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

– एएसआई राजविंदर सिंह के अनुसार मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ। 

– राजविंदर ने वीडियो में खुद की मर्जी से सुसाइड करने की बात कही है। जिसके तहत धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई। 

– पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम को भेज दी। वहां से पोस्टमार्टम के बाद लाश को घरवाले ले गए। 

– पुलिस ने राजविंदर के मामा के लड़के हरप्रीत के बयानों पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।

इसे भी देखें:- आम जनता को जोर का झटका, 93 रुपए महंगा हुआ गैस सिलिंडर, पढ़े क्या है? पूरी खबर…

लोगों ने सहायता करने से कर दिया इनकार

– राजविंदर के दोस्त हरजीत सिंह ने बताया कि उसने फेसबुक पर लाइव सुसाइड करते देख भागकर राजविंदर का गेट खटखटाया। 

– लोहे के मेन गेट को कुंडी लगी होने के कारण उसने राजविंदर को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने बात नहीं मानी। 

– इसके बाद उसने इलाके के लोगों को सहायता को कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। 

– फिर वह भागकर जालंधर बाइपास गया और नाके से पुलिस को साथ ले आया। 

– पड़ोसियों की छत से पुलिस राजविंदर के घर पहुंची, लेकिन तब तक वह सुसाइड कर चुका था।

Back to top button