दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ने सहवाग को लेकर की ये बड़ी गलती

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने मंगलवार को फिरोज शाह कोटला स्टेडियम के गेट नंबर तीन का नाम भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम पर रखा, लेकिन इस मौके पर वह आंकड़ों के लिहाज से एक बड़ी गलती कर बैठा। गेट पर सहवाग का एक कटआउट लगा है जिसमें लिखा है ‘लीजेंड्स आर फॉरएवर’, साथ ही सहवाग के 14 साल लंबे करियर से जुड़े आंकड़े और उपलब्धियों का जिक्र भी इस कट आउट के साथ एक पैनल में किया गया है।
पैनल में सहवाग को टेस्ट क्रिकेट में ‘तिहरा शतक लगाने वाला इकलौता भारतीय बल्लेबाज’ बताया गया है।

ये भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के लिए हवाई जहाज में रखा धमकी भरा पत्र, जानिए क्या है पूरा मामला

सहवाग भारत के लिए तिहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज जरूर हैं लेकिन ऐसा करने वाले वह इकलौते नहीं हैं। अधिक दिन नहीं बीते हैं जब कर्नाटक के करुण नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में तिहरा शतक जड़ा था।

सहवाग टेस्ट में दो तिहरे शतक लगाने वाले भारत के इकलौते बल्लेबाज हैं।

ये भी पढ़ें: #Bigg Boss 11: इसलिए हिना खान ने सपना चौधरी को बताया कैसे यूज करते हैं कंडोम

सहवाग ने अपना पहला तिहरा शतक पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में 2004 में बनाया था। 309 रनों की पारी खेलने के बाद ही उन्हें मुल्तान का सुल्तान कहा जाने लगा था। चार साल बाद सहवाग ने चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 319 रन बनाए थे।

Back to top button