MP: पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था पति, डेढ़ साल बाद मिली तो हुआ ये अंजाम
इंदौर. साेमवार रात को शहर में हुई महिला हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। दरअसल मामले में महिला का पति ही खुद थाने पहुंचा था और ये बयान दिया था कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में पूरा वाकया बयान दर्ज कराया है। जिसमें पति द्वारा पत्नी के कैरेक्टर पर शक की बात सामने अाई है।

लाश सीट के नीचे देख हैरान रह गई पुलिस…
– पुलिस के मुताबिक, आरोपी पप्पू कस्तूर नगर का रहने वाला है। वह आरोपी ड्राइवरी का काम करता है।
– आरोपी ने बताया कि उसका पत्नी से तलाक का केस फैमिली कोर्ट में चल रहा है। 2003 में दोनों की शादी हुई थी। पत्नी लाड़कुंवर बाई से उसे एक बेटी नेहा और बेटा विशाल है। दोनों डेढ़ साल से अलग रह रहे थे।
– सोमवार रात करीब पौने पप्पू 12 बजे गांधी नगर थाने पहुंचा और पुलिस से बोला- कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है अौर लाश गाड़ी में है। इसके तुरंत बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
– इसके बाद वे कार में पहुंचे तो लाश सीट के नीचे देख हैरान रह गए। अफसरों ने रात में ही लाश को हॉस्पिटल भेज दिया। मंगलवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद लाश को उसके भाई को सौंप दिया।
इसे भी देखें:- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा ऐलान, सड़क हादसे पर हुई मौत में व्यक्ति के भविष्य की संभावनाओं के आधार पर मिलेगा मुआवजा
फोन कर पत्नी को बुलाया था मिलने
– पुलिस के मुताबिक, सोमवार को पप्पू किसी की इंडिगो कार लेकर धामनोद गया था। वहां किसी के फोन से अपनी पत्नी से बात कर उसे धामनोद के पास (खलघाट) मिलने बुलाया।
– आरोपी ने कबूला दोपहर कि करीब 2 बजे पत्नी मिलने आई थी। 4 बजे वे खलघाट से निकले और मानपुर स्थित दरगाह तक ले गया।
– शाम 6 बजे दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी ने भी उससे मारपीट की तो उसने गला दबा दिया। उसके बाद वो बेहोश गई जिसके बाद गला घोंटकर कार की सीट से बांधने की कोशिश की। बाद में लाश कार की पिछली सीट के नीचे पटक दिया और कवर ढंक दिया। इसके बाद उसे कुछ नहीं सूझा तो उसके शव को लेकर पीथमपुर आया, फिर हातोद रोड होते हुए इंदौर आया।
– आरोपी ने ये भी कबूला कि पत्नी गांजा बेचती थी उसके कैरेक्टर को लेकर भी उसे पप्पू को शक रहता था।
भाई बोला- अकसर होते थे झगड़ा
– मृतका के भाई ने धर्मेंद्र के मुताबिक, उसका पप्पू से अकसर दीदी के साथ झगड़े होते थे। शादी के कुछ सालों बाद वह उससे मारपीट करने लगा था।
– एक बार एरोड्रम थाने में भी उसकी रिपोर्ट बहन ने की थी कि वह उसे मार देगा, लेकिन उसमें परिवार के लोगों ने समझौता कर केस दर्ज नहीं होने दिया था।
– डेढ़ साल से बहन उससे अलग हो कर ही रह रही थी, उनका कोर्ट में केस भी चल रहा है। केस का बोलकर ही उसने बहन को मिलने बुलाया था, इसलिए वह बच्चों को छोड़कर आ गई थी।





