राजस्थान: एक्ट्रेस नयनतारा डंपिंग यार्ड में कर रहे है गाने की शूटिंग, कैद हुई एेसी फोटोज

मदनगंज-किशनगढ़.बर्फीली वादियों सी लोकेशन के रूप में मशहूर राजस्थान में किशनगढ़ के मार्बल एरिया स्थित डंपिंग यार्ड पर दक्षिण भारत की फिल्म यूनिट ने गाने के दृश्य फिल्माए। फिल्म यूनिट दो दिन से डंपिंग यार्ड पर तैयारियां कर रही है। यहां साउथ की प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री नयनतारा और अभिनेता शिवा कार्तिकेयन ने रोमांटिक गाने पर सीन शूट करवाए।
राजस्थान: एक्ट्रेस नयनतारा डंपिंग यार्ड में कर रहे है गाने की शूटिंग, कैद हुई एेसी फोटोज
– गाने के शॉट्स के लिए बाकायदा लकड़ी का बड़ा जहाज बनाया गया जिसे बर्फीली रेगिस्तान के बीच पानी में तैरता दिखाया गया है। हवा में बर्फ उड़ती दिखाई गई।
– फिल्म यूनिट ने दिनभर दृश्य फिल्माए। फिल्म यूनिट की सुरक्षा के लिए 200 से ज्यादा बाउंसर्स और स्थानीय सुरक्षा एजेंसी को लगाया गया था। जिन्होंने पूरे डंपिंग यार्ड को घेर रखा था। आमजन को शूटिंग स्थल पर नहीं जाने दिया गया।

एक्ट्रेस नयनतारा और हीरो शिवा कार्तिकेयन नजर आए

– जानकारी के अनुसार दक्षिण भारत की फिल्म यूनिट दो दिन से डंपिंग यार्ड पर काम कर रही है। शूटिंग से पहले डंपिंग यार्ड को सजाया गया और वहां लकड़ी का बड़ा सा जहाज बनाया गया। शनिवार को सुबह 9 बजे से डंपिंग यार्ड पर गाने की शूटिंग शुरू हुई।
– जिसमें साउथ की प्रसिद्ध एक्ट्रेस नयनतारा और हीरो शिवा कार्तिकेयन नजर आए। दोनों दक्षिण भारतीय भाषा में रोमांटिक गाने पर नाचते नजर आए। हीरो हीरोइन को बांहों में लेकर नाचता नजर आया। फिल्म युनिट बार-बार रीटेक, प्ले करते हुए हर एंगल से शॉट्स फिल्मा रही थी। फिल्म यूनिट ने सुरक्षा के लिहाज से डंपिंग यार्ड को चारों ओर से सुरक्षा घेरे में ले रखा था। आमजन तो वीआईपी लोगों को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई।

देश में कई जगह मौसम की परेशानी, डंपिंग यार्ड ही बैठा फिट

– फिल्म युनिट से मिली जानकारी के अनुसार साउथ भाषा में गाने को शूट किया जा रहा है। रोमांटिक गाने के साथ रोमांटिक सीन के लिए बर्फीली वादी का सीन फिल्माया जाना था।
– ऐसे में देशभर में जगह-जगह लोकेशन पर चर्चा हुई। कश्मीर में हालात खराब होने के कारण वहां पाबंदी है। इसके अलावा अन्य जगहों पर बारिश, गर्मी और मौसम के कारण बर्फ पिछली हुई है।
– ऐसे में किशनगढ़ के डंपिंग यार्ड की लोकेशन सबसे बेहतर नजर आई। बर्फ को उड़ाता हुआ दिखाने के लिए शूटिंग स्थल पर बड़े-बड़े पंखे लगाए गए और डंपिंग यार्ड पर जमे पाउडर को उड़ाया गया।
– इससे बर्फ उड़ती हुई नजर आई। जगह-जगह बड़े-बड़ी छतरियां, कैमरे लगाए गए। चारों ओर से दृश्यों को कैद किया गया। दोपहर तक लोगों को ये तक नहीं पता चला कि शूटिंग किस चीज की हो रही है।
– क्योंकि सुरक्षा के लिहाज से 200 की संख्या से ज्यादा बाउंसर्स और स्थानीय सुरक्षा एजेंसी को डंपिंग यार्ड के चारों ओर लगाया गया। किसी को भी डंपिंग यार्ड पर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

दक्षिण भारत की प्रसिद्ध हीरोइन है नयनतारा

– डंपिंग यार्ड पर शूटिंग के लिए आई अभिनेत्री नयनतारा दक्षिण भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री है। नयनतारा ने तमिल व साउथ इंडियन फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा मलयालम फिल्मों में काम किया है। नयनतारा ने साउथ की लक्ष्मी, चंद्रमुखी, दुबई सीनू, तुलसी, बिल्ला, यारादी ने मोहिनी, आधावन, अधूर्ष, सिम्हा, बोस एंगिरा भास्करन, श्रीराम राज्यम सहित कईं प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया है।
– इसी तरह अभिनेता शिवा कार्तिकेयन ने तेलुगु, मलयालम सहित अन्य फिल्मों में किया है। कार्तिकेयन गायक भी है। लोगों को भनक लगते ही वे देखने के लिए पहुंचने लगे लेकिन उन्हें रोक दिया गया।
Back to top button