राजस्थान: कुंड में गिरे लड़के को बचाने लड़की ने लगा दी छलांग, फिर सामने आई ये सच्चाई
धौलपुर (राजस्थान) . एक लड़का-लड़की हवेली के ऊपर खड़े थे। अचानक लड़का नीचे बने एक कुंड में गिर जाता है। लड़की भी उसे बचाने के लिए कुंड में छलांग लगा देती है। तभी वहां अचानक मगरमच्छ आ जाता है। लड़की तुरंत लड़के को बचाकर कुंड से बाहर निकाल लेती है। यह कोई रियल घटना नहीं, बल्कि एक टीवी सीरियल ‘रिश्ता लिखेंगे हम नया’ का सीन है। इसे राजस्थान के धौलपुर में शूट किया गया था।

किस जगह हुई शूटिंग…?
– धौलपुर शहर के फेमस टूरिस्ट प्लेस ‘तीर्थराज मचकुंड’ में यह सीन शूट किया गया था। इसे सीरियल की लीड एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ( सीरियल में दीया) और एक्टर रोहित सुचंती (सीरियल में प्रिंस रतन मानसिंह) पर फिल्माया गया था।
कई बार रिटेक हुआ पानी में कूदने वाला सीन…
यह सीन तो केवल 55 सेकंड का है, लेकिन इसको फिल्माने के लिए कई बार रिटेक किया गया। इसमें रतन को फॉरेन रिटर्न दिखाया गया है। दीया, रतन को अपनी हवेली (मचकुंड) के बारे में बता रही हैं कि अचानक रतन हवेली से सटे कुंड में गिर जाता है। उसे बचाने के लिए दीया भी कूद जाती है। हालांकि दीया को बाद में पता चलता है कि रतन उसके साथ मजाक कर रहा था। तभी वहां एक मगरमच्छ आ जाता है। दीया मगरमच्छ से रतन की जान बचाते हुई दिखाई दे रही हैं। इस सीन में वह कह रही हैं – हमारी आदत है आपकी जान की हिफाजत करना।
इसे भी देखें:- अभी अभी: सीएम योगी का बड़ा फैसला, वृंदावन-बरसाना बनेगा तीर्थ स्थल, मांस-मदिरा बेचना होगा जुर्म
एक अनूठे रिश्ते की अनकही कहानी
– ‘रिश्ता लिखेंगे हम नया’ एक अनूठे रिश्ते की अनकही कहानी है। यह मौत के कगार पर खड़े व्यक्ति से किए गए वादे को पूरा करने की कहानी है। यह सीरियल 7 नवंबर से रात 9 बजे सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होगा।
– इस शूट का ट्रेलर तो रिलीज भी कर दिया गया है।





