घर पर बनायें सूखे गुलाब जामुन
आप घर पर सूखे गुलाब जामुन भी बना सकती हैं। ये सिंपल सूखे गुलाब जामुन और बचाएं ढेर सारा समय। तो देर ना करें और पढ़ें इसकी रेसिपी
आवश्यक सामग्री-
खोया- 250 ग्राम, पनीर – 100 ग्राम, मैदा – 2 चम्मच, मिल्क पाउडर – 1 कप,दूध – 1 कप, बेकिंग सोडा – 1/4 चम्मच,चीनी – 2 कप, इलायची, 1 चम्मच,पाउडर चीनी – 1/2 कप, सूखा नारियल – 1/2 कप
आसान विधि-
एक बड़े कटोरे में खोया, घिसा पनीर, मैदा और मिल्क पावडर मिलाएं। फिर उसमें दूध मिला कर मुलायम आटा गूंने। इसे 15 मिनट के लिये किनारे रख दें। फिर उसके छोटे छोटे बॉल्स बनाएं और जामुन तैयार करें। दूसरी ओर चाश्नी बनाएं। इसके लिये एक बर्तन में 2 कप चीनी और 1 कप पानी मिला कर उसमें इलायची कूंट कर डालें। अब चाश्नी को पकाएं और जब वह एक तार की हो जाए तब आंच बंद कर दें। अब कढ़ाई में तेल गरम करें और जामुनों को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें। इसके बाद इन्हें निकाल कर प्लेट पर रखें और फिर चाश्नी में मिलाएं। अब एक प्लेट लें और उसमें पावडर चीनी और घिसा हुआ नारियल मिक्स करें। जामुनों को एक एक कर के चाश्नी से निकाल कर इस नारियल और चीनी वाले मिश्रण पर रोल करें। जब सभी जामुनों पर नारियल और शक्कर लग जाए तब इन्हें फ्रिज में 2 घंटे के लिये रखें। इसके बाद आप इन्हें सर्व कर सकती हैं।





