लौकी परांठा बनाने की विधि
सामग्री:-
लौकी, गेहूं का आटा, लाल मिर्च पावडर, सौंफ, हींग, हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा, नमक, तेल।
बनाने की विधि:-
लौकी को अच्छी तरह धोकर छील लें फिर लौकी को किस लें। अब एक कड़ाई में थोड़ा तेल डालकर गर्म करें, फिर तेल में चुटकी भर हींग व जीरा डाले। जीरा चटकने पर किसी हुई लौकी डालें और लाल मिर्च पावडर, सौंफ व स्वादानुसार नमक डालें और अच्छी तरह हिलाये जब लौकी थोड़ी नरम होने लगे तब आंच से नीचे उतारें फिर इसमें हरी मिर्च व हरा धनिया काटकर डालें और मिलायें व इसे ठण्डा होने दें।
अब गेहूं का आटा गूंथ ले, फिर आटे के गोले बनायें और पूड़ी के आकार का बेलकर उस पर तेल लगायें और तैयार किया हुआ लौकी का मिश्रण भरकर फिर से उसका गोला बना ले। गोला बनाते समय ध्यान रखें कि उसका मुंह खुला न रहे। अब इस गोले को हल्के हाथ से पंराठे बेलें। तवा गर्म करके पंराठे को तवे पर डाल दोनों तरफ से तेल लगाकर खस्ता सेंके। इस तरह लौकी परांठा तैयार है। गर्मा गरम परांठे को दही व अचार या सॉस के साथ पेश कीजिए।





