बिहार में छठ: लालू ने की सूर्य पूजा, पत्नी राजलक्ष्मी के साथ मुलायम के सांसद पोते भी पहुंचे

पटना. ऊगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिन तक चलने वाले छठ महापर्व का समापन हो गया। इस मौके पर आजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव के घर पर रौनक दिखी। पूजा में उनकी छोटी बेटी राजलक्ष्मी भी शामिल हुईं। उनके पति और मुलायम के सांसद पोते तेज प्रताप यादव भी अपनी ससुराल पहुंचे। शुक्रवार सुबह राबड़ी देवी अर्घ्य देने के लिए घर में बने तालाब पर पहुंची। यहां लालू ने भगवान सूर्य को गाय का दूध चढ़ाकर पूजा की।
बिहार में छठ: लालू ने की सूर्य पूजा, पत्नी राजलक्ष्मी के साथ मुलायम के सांसद पोते भी पहुंचे
– छठ पर्व के समापन पर लालू ने पीतल के लोटे से भगवान सूर्य को दूध अर्पित किया। इसके बाद तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव और परिवार के बाकी सदस्यों ने दूध अर्पित किया। आखिरी में लालू ने तालाब के पानी में भगवान सूर्य को बकेट से दूध अर्पित किया।

लालू-राबड़ी ने मांगी जनता के कल्याण की मन्नत

– इस मौके पर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि आज गाय के दूध और गंगा के जल से अर्घ्य देने का विधान है। छठ पूजा का बड़ा महत्व है। हमने छठी मइया से बिहार और देश के लोगों के कल्याण की मन्नत मांगी है। इस मौके पर पूरा परिवार इकट्ठा है इससे खुशी हो रही है। 
– राबड़ी देवी ने कहा कि छठ पूजा पूरे साफ सफाई और नियम से की जाती है। व्रती जितनी श्रद्धा से पूजा करती हैं, छठी मइया उन्हें उतना ही आशीष देती हैं। खराब सेहत के चलते पिछले साल मैंने छठ नहीं किया था, लेकिन इस बार मन नहीं मान रहा था।

नीतीश कुमार ने भी अर्पित किया दूध

– मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बड़े भाई सतीश कुमार की पत्नी गीता देवी ने छठ का व्रत रखा। नीतीश भी अपने आवास में बने तालाब में उतरे और दूध अर्पित कर भगवान सूर्य की पूजा की।

गंगा के घाट पर पहुंचे लाखों लोग

– शुक्रवार सुबह पटना के अलग-अलग गंगा घाटों लाखों लोग पर ऊगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे। 
– रातभर गंगा के घाट पर लोगों की चहल-पहल रही। बहुत से व्रती रातभर घाट पर रुके और सुबह छठ पूजा की।
Back to top button