रातों-रात पाना चाहते हैं मुंहासों से छुटकारा, तो अजमाए ये घरेलू नुस्खे

कल पार्टी में जाना है और रात चेहरे पर एक छोटा सा पिंपल निकल आए, ऐसा अक्सर आपके साथ भी हुआ होगा। चेहरे की खूबसूरती खराब करने के लिए सिर्फ एक पिंपल ही काफी होता है। अगर अगल बार कभी आपके साथ ऐसा कुछ हो तो बिना टेंशन लिए इन टिप्स की मदद से आप रातोंरात चेहरे के पिंपल से छुटकारा पा सकते हैं। रातों-रात पाना चाहते हैं मुंहासों से छुटकारा, तो अजमाए ये घरेलू नुस्खे

लौंग और लहसुन

अगर आपको इनकी महक से परहेज नहीं है तो यह बहुत कारगर नुस्खा है। लौंग और लहसुन को पीसकर पेस्ट बनाएं और पिंपल्स पर लगाकर रात भर छोड़ दें। सुबह तक पिंपल्स का काम तमाम।

टूथपेस्ट

सुनने में अटपटा लगता है लेकिन टूथपेस्ट (खासतौर पर मिट युक्त टूथपेस्ट) लगने से भी पिंपल दूर होता है। इसके लिए पहले पिंपल पर बर्फ की सेंक दें और इसके बाद सूखे कपड़े से पोछकर उपसपर 20 से 30 मिनट तक टूथपेस्ट लगाकर छोड़ दें। फिर पानी से साफ करें।

शहद और दालचीनी

दालचीनी को पीसकर शहद में मिलाएं और इसका फेस मास्क तैयार करें। इस मास्क को पिंपल्स पर लगाकर आधे घंटे छोड़ दें और फिर पानी से साफ करें। सुबह तक पिंपल्स दब जाएंगे।
Back to top button