MP: हुआ ऐसा एक्सीडेंट, देखकर आपकी भी काप जाएगी रूह, सीने में धंसा था स्टेयरिंग और…

इंदौर।बड़वानी के सेंधवा नेशनल हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब 20 पहियों का एक ट्राॅला पास से गुजर रही जीप पर पलट गया। ट्रॉले के नीचे दबे जीप के ड्राइवर को स्टेयरिंग और सीट के बीच तड़पते हुए दम तोड़ता देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। वहीं पीछे बैठी महिला ने भी तड़पते हुए दम तोड़ दिया।
MP: हुआ ऐसा एक्सीडेंट, देखकर आपकी भी काप जाएगी रूह, सीने में धंसा था स्टेयरिंग और...
– मिली जानकारी अनुसार गुरुवार सुबह झाबुआ जिले के राणापुर के रहने वाले राधेश्याम राठौर परिवार के एक बीमार सदस्य को इलाज के लिए महाराष्ट्र के जलगांव लेकर जा रहे थे। सेंधवा के पास नेशनल हाईवे पर एक उनकी जीप के पास से गुजर रहा एक तेज रफ्तार ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर उनकी जीप पर पलट गया
– दबने से चालक और दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया। हाइवे पर हादसे के बाद दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी। जिसने ने भी ये हादसा देखा, उसकी रूह कांप गई। वहीं पूरे हाईवे पर टमाटर ही टमाटर फेल गया। क्योंकि ट्राला टमाटर से भरा हुआ था।
– ट्राले के पलटने से जीप का आधा हिस्सा पूरी तरह से ट्रॉले के नीचे आ गया और जीप सवार लोग दब कर चीखने लगे। हादसा देख हाईवे से गुजर रहे लोग मदद को आगे आए, लेकिन वहां का नजारा देख उनके रोंगटे खड़े हो गए, क्योंकि जीप का ड्राइवर कैलाश स्टेयरिंग और सीट के बीच चिपका था और उसके ऊपर ट्राॅला गिरा हुआ था। लोगों के देखते ही देखते उसने तड़पते हुए दम तोड़ दिया।
– कैलाश के पीछे सीट पर बैठी अलका पति अनिल की हालत भी बहुत दर्दनाक थी। वह ट्रॉले के नीचे दबी लोगों से बचाने की गुहार लगा रही थी, लेकिन लोग असहाय थे, कुछ देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया। दीप में सवार राधेश्याम, उनकी पत्नी आशा बेटा विकास बहू संतोषी सहित दो अन्य लोगों को पुलिस और लोगों ने गंभीर हालत में बाहर निकाला और तत्काल उन्हें अस्पताल रवाना किया। हादसे के बाद ट्राॅला चालक मौके से फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें:- अभी-अभी: गुजरात में चारों तरफ मचा हडकंप, तोड़फोड़ और फायरिंग से…

दो मौत के बाद उग्र हुई भीड़…

– दो लोगों की मौत से गुस्साए लोगों ने हादसे के बाद हाईवे पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि इस जगह पर अक्सर हादसे होते हैं, लेकिन सरकार आंख बंद किए हुए है। लंबे समय से यहां ओवर ब्रिज बनने की मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। घंटों तक जाम के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस और प्रशासनिक की समझाइश के बाद जाम खुल पाया।
 
Back to top button