UP: किन्नरों ने भी बहुत धूम-धाम से मनाया छठ का पर्व, कुछ इस तरह पहुँची घाट
गोरखपुर.यूपी में छठ महापर्व के अवसर पर शहर में कई स्थानों पर पूजा-अर्चना की गई। इसी कड़ी में यहां पीपीगंज स्थित घाट पर छठ का व्रत रख सूर्यदेव को अर्घ्य की गई। इस दौरान किन्नर किरन अपने मठ से करीब 3 किलोमीटर दूर स्थित घाट तक सड़क पर लेट-लेट कर पहुंची। गाजे-बाजे और सुहानियों के साथ भगवान भुवन भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित किया।

महिला जजमानों के लिए रखा व्रत…
– किन्नर किरन ने बताया, ”महिलाओं ने अपने बच्चों के लिए छठ का व्रत रखा है। जबकि हमने महिला जजमानों की लंबी आयु के लिए व्रत रखा है।”
– ”हम गोरखपुर की छोटकी गुरु की वे चेले हैं। पूरी विधि-विधान के साथ पूजा की है।”
छठ पूजा को लेकर उत्साह
– छठ पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। व्रतियों का निर्जला व्रत शुक्रवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने और विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद खुलेगा।
– इस पूजा की की खास बात ये है कि महिलाएं संतान प्राप्ति और बेटे की लंबी आयु के लिए व्रत रख रखती हैं।
– व्रती महिलाओं ने घाट पर पहुंचकर सबसे पहले छठ के बेदीयों की पूजा की। फिर अस्ताचलगामी सूर्य को दूध और जल से अर्घ्य कर दीप दिखाकर आरती की।
इसे भी पढ़ें:- राहुल की फिजूल कोशिश नहीं, 15 साल से लगातार गुजरात में बढ़ रहा कांग्रेस का स्तर
– प्रसाद के रूप में ठेकुआ, चावल के लड्डू बनाए गए। इसके अलावा सांचा और फल भी प्रसाद के रूप में शामिल किए गए। व्रती महिलाओं ने शाम को पूरी तैयारी के साथ बांस की टोकरी में अर्घ्य का सूप सजाया।
– साथ ही, उनके परिवार के लोग एकत्र होकर घाट पर पहुंचे, जहां अस्तांचलगामी सूर्य को सामूहिक रूप से अर्घ्य दिया गया।





