दूसरा वनडे: भारत के सामने न्यूजीलैंड ने रखा 231 रनों का लक्ष्य

न्यूजीलैंड ने बुुधवार को दूसरे वनडे में भारत के सामने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 अोवरों में 9 विकेट पर 230 रन बनाए।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यह फैसला उस वक्त गलत लगा जब भुवनेश्वर कुमार ने गप्टिल (11) को विकेटकीपर धोनी के हाथों झिलवाया। कप्तान केन विलियम्सन मात्र 3 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए। इसके बाद भुवी ने दूसरा विकेट लिया जब उन्होंने कोलिन मुनरो (10) को बोल्ड किया। 27 रनों पर तीसरा विकेट गंवाने के बाद टेलर और लाथम कीवी पारी को संभालने में जुट गए। इन दोनों ने पिछले मैच में मैच विजयी दोहरी शतकीय भागीदारी की थी।
टेलर दुर्भाग्यशाली ढंग से आउट हुए जब वे हार्दिक पांड्या की लेग स्टंप के बाहर बाउंसर को हुक करने गए और गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई धोनी के दस्तानों में समा गई। उन्होंने 21 रन बनाए। अब सारी उम्मीदें पिछले मैच के शतकवीर टॉम लाथम पर टिक गई थी, लेकिन वे 38 के निजी स्कोर पर अक्षर पटेल की गेंद को स्वीप करने के चक्कर में बोल्ड हुए। हैनरी निकोल्स 42 रन बनाने के बाद भुवी की गेंद पर बोल्ड हुए।





