बिहार: 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, अब फरवरी में होगी परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दसवीं परीक्षा के बाद अब 12वीं बोर्ड परीक्षा 2018 की तारीखों को ऐलान कर दिया है. साथ ही बोर्ड ने परीक्षा का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है. समिति ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर टाइम टेबल जारी किया, परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना टाइम टेबल देख सकते हैं.
टाइम टेबल के अनुसार बोर्ड 6 फरवरी से 16 फरवरी 2018 के बीच 12वीं परीक्षा का आयोजन करेगा और इस बार प्रेक्टिकल परीक्षा भी पहले ही आयोजित करवा ली जाएंगी. बोर्ड ने पहले ही प्रेक्टिकल परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी किया था, जिसका आयोजन जनवरी में कर दिया जाएगा.
वहीं बीएसईबी चेयरपर्सन आनंद किशोर का कहना है कि प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन अगले महीने 14 नवंबर से 21 नवंबर के बीच किया जाएगा. टाइमटेबल के अनुसार परीक्षा दो पारियों में करवाई जाएगी, जिसमें पहली पारी 9.45 बजे से 1 बजे तक और दूसरी पारी 1.45 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी.
ये भी पढ़े: PM मोदी ने बैंकों को दिया 2.11 लाख करोड़, क्या ऐसे आएंगे अच्छे दिन?





