इस मासूम सी एक महीने की बच्ची की तस्वीर देख रो पड़ेंगे आप, भूख से तड़प-तड़पकर तोड़ दिया दम

युद्ध की दर्दनाक तस्वीरों की लिस्ट में एक और तस्वीर शामिल हो गई है। एक महीने की सहर की ये तस्वीर आपकी भी आंखे नम कर देगी। सीरिया के पूर्वी घोटा क्षेत्र के हमोरिया इलाके में इस एक महीने की कुपोषित बच्ची की शनिवार को भूख के कारण मौत हो गई। अस्पताल में उसकी तस्वीर एएफपी के साथ काम कर रहे एक रिपोर्टर ने खीचीं।

सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार कुपोषण और भूख से मरने वालों बच्चों में सहर अकेली नहीं है इससे पहले भी एक बच्चा भूख के कारण यहां दमतोड़ चुका है और सैकड़ों कुपोषण का शिकार हैं।
ये भी पढ़े: सरकार का बड़ा ऐलान, अब गर्लफ्रेंड छोड़िये अपनी वाइफ को भी नहीं घूमाना सकेगे बाइक पर…
सीरिया के इस क्षेत्र में युद्ध के चलते पिछले कई सालों से खाने की आपूर्ति नहीं है। एक महीने के इस बच्चे का नाम है सहर, ये रोने की कोशिश तो करती थी लेकिन इतना कमजोर थी कि इसके रोने की आवाज नहीं आती थी। इसके शरीर की हड्डियों को गिना जा सकता था। अगर इसके शरीर के वजन की बात करें तो महज दो किलो था इसका वजन। सहर की पैरेंट्स 34 साल के हैं और उसकी मां में इतनी ताकत नहीं है कि वो बच्ची को दूध पिला सके। पिता के पास पैसे नहीं जो इसके लिए दूध का इंतजाम कर सकें।





