चार्जिंग के दौरान JIOPHONE में हुआ तेज़ धमाका उड़ गये चीथड़े

New Delhi: टेलीकॉम इंडस्ट्री में 4G इंटरनेट को बड़े पैमाने पर पहुंचाकर धमाका करने वाली मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी Jio का फीचर फोन फटने की खबर आई है। ये फोन अभी तक सभी के हाथ में नहीं पहुंचा है। घटना कश्मीर की बताई जा रही है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है।

 

टेक वेबसाइट Phone Radar के मुताबिक, आगे से फोन को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बैटरी फटने से फोन का पीछे का हिस्सा पूरी तरह जलकर गल गया। फोन के पीछे के हिस्से के साथ ही चार्जर का एक हिस्सा भी गल गया है। आपको बता दें कि दूसरे फीचर फोन की तरह जियो फोन में भी 2000mAh की ही बैटरी है। हालांकि, जानकारों का कहना है कि चार्जर में गड़बड़ी के कारण ऐसा होना संभव नहीं लगता। 

 

 बता दें कि जियो फोन LFY फोन का ही पार्ट है। पिछले साल LYF Water 1 स्मार्टफोन के फटने का मामला भी सामने आ चुका है। जियो के अलावा सैमसंग के फोन के भी आए दिन फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी को शुरुआती जांच में पता चला है कि फोन को जानबूझ कर नुकसान पहुंचाया गया है। इस बीच, जिस ट्विटर अकाउंट से जियो फोन में ब्लास्ट की खबर दी गई थी, उसने ट्वीट को डिलीट कर दिया है। अब तक जियो फोन को करीब 60 लाख ग्राहकों ने बुक किया है। 

ये भी पढ़े: जब रणवीर कपूर के साथ सिगरेट पीते हुए वायरल हुई PHOTOS पर ‘माहिरा खान’ ने तोड़ी चुप्पी, कहा…

 

जानकारों की मानें तो इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग दोबारा इसी महीने के अंत तक या नवंबर की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है। इस मामले में जियो के अधिकारियों का कहना है कि हमें इस घटना के बारे में पता चला है लेकिन इसके पीछे की सच्चाई अभी तक सामने नहीं आई है। अगर इस मामले में कोई शिकायत दर्ज होती है तो पूरी मामले की जांच करवाई जा सकती है।

Back to top button