हवाई यात्रा के दौरान खाना खाने से पहले जरुर ध्यान रखें ये 5 बातें

यात्रा करते वक्त हमें खाने का खास ध्यान रखना चाहिए। अगर यात्रा करते वक्त कुछ गलत चीज खा ली तो पूरी यात्रा खराब हो सकती है और जहां आप जा रहे हैं वहां भी आप अपनी तबीयत की वजह से परेशान रहेंगे। खासकर हवाई में सफर करने वालों सफर के दौरान खाने का खास ध्यान रखना चाहिए। ऊंचाई पर पेट और पाचन तंत्र 30 प्रतिशत तक फैलता है। नतीजा पेट पर दबाव पड़ता है। आपका सफर अच्छी तरह और हंसी-खुशी के माहौल में बीते यह आपके आहार पर भी निर्भर करता है।
कुछ लोग यात्रा करने से पहले खाली पेट रहते हैं लेकिन ये गलत है। अगर आप यात्रा से दो-तीन घंटे पहले हल्का नाश्ता लेंगे, तो आपको भूखे पेट यात्रा करने वालों की तुलना में जी खराब होने की आशंका कम होगी। जानिएं यात्रा से पहले क्या खाएं और क्या नहीं-
1- हवाई जहाज पर बैठने से पहले रोटी वो भी एक या एक हल्का सैंडविच खाने से आप रिलैक्स फील करेंगें। अनाज, दही, दूध, रोटी भोजन का अच्छा विकल्प हैं। साथ ही आप को ऊर्जा की जरूरत होती है क्योंकि आपको चैकिंग आदि के काम करने होते है।
2- उड़ान से पहले शराब या अन्य मादक पेय का इस्तेमाल असुविधा पैदा कर सकता हैं। शराब में कैफीन होता है जिससे रक्त में शर्करा का स्तर बढ़ जाने से बेहोशी भी हो सकती हैं।
3- ऐसे समय में उन खाद्य पदार्थों से परहेज करे चाहिए जो पचाने में मुश्किल है। जैसे तला हुआ भोजन, वसा और भी प्याज, फलियां, और गोभी खाने से बचें। हवाई अड्डे पर पहुंचने से पहले हल्का खाओ। अच्छी यात्रा के लिए आपको भोजन कम कैलोरी का करना चाहिए क्योकि आपको घंटो बैठे रहना होता है इसलिए ज्यादा कैलोरी की जरूरत नही है। साथ ही फास्ट फूड से बचने की कोशिश करें।
4- हवा के दबाव के कारण उपर डिहाईड्रेशन की फिलिंग हो सकती है। फल और फलों का जूस लेने से आपको डिहाईड्रेशन से बचने में मदद मिलती है।
ये भी पढ़े: क्या आपने मजा लिया है करेले के अचार का
5- साथ में ले जाने के लिए हल्का नाश्ता रखें जैसे ग्रेनोला या अनाज की सलाखें। यह स्वस्थ नाश्ता ले जाना भी आसान है और भूख भी चुटकी में परिपूर्ण कर देता हैं।





