ये फोटो पुरे दुनिया में मचा रही है बवाल, लेकिन कोई नहीं जानता है इसमें छिपी हुई खासियत को: VIDEO
संचार क्रान्ति के इस युग में सोशल मीडिया ने पूरी दुनिया को एक सिरे से जोड़ दिया है .. यहां आप कुछ भी कहते हैं वो महज चन्द सेकेंड्स में लोगों तक पहुंच जाता है। लोग आपकी भावनाओं, सोच से रूबरूं हो जाते हैं पर जितनी तेजी से आपके विचार को प्रसार मिलता है उतनी ही तेजी से आपको प्रतिक्रियाओं का भी सामना करना पड़ता है.. जिसे सोशल मीडिया की भाषा में ट्रॉलिंग कहते हैं । आजकल बड़े सेलीब्रेटी से लेकर आम व्यक्ति भी इसका शिकार हो रहे हैं… हाल ही में एक दम्पति को भी अपने एक तस्वीर के कारण ट्रॉलिंग का शिकार बनना पड़ा है .. यहां तक की इस तस्वीर के कारण पूरी दुनिया में बवाल सा मच रखा है।
आजकल इंटरनेट पर हर दिन कोई ना कोई तस्वीर ऐसी आती रहती है जो सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन जाती है.. इस तस्वीर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एक परिवार की बेहद व्यक्तिगत तस्वीर सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए बहस का मुद्दा बन गयी है। आप सोच रहे होगें आखिर ऐसा क्या होगा इस तस्वीर में जिसकी वजह से पूरी दुनिया में बवाल मच गया। तो इस आइए जानते हैं इस तस्वीर का पूरा सच।
इसे भी देखें:- राधे माँ ने कुछ ऐसे बताया अपने स्टाइल के बारे में और कहा मुझे नहीं किसी की परवाह, और भी बताया ये सब बातें
दरअसल युकोन के रहने वाले डेविड ब्रिंकले ने अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों की तस्वीर को फेसबुक पर अपलोड किया था जिसमें उसकी बीवी अपने दो बच्चों के साथ बेड पर सो रही है। इस तस्वीर के साथ डेविड ने एक नोट भी लिखा है.. डेविड ने लिखा है कि.. “मैं कुछ बातें साफ करना चाहता हूं कि जो भी चीजें मेरी बीवी को मां बनाती है, मुझे वो पंसद है, जो भी वो हमारे बच्चों के लिए करती है. मैं उससे कभी नीचा महसूस नहीं करता, कभी-कभी तो मुझे बेड के कोने में सोना पड़ता है, लेकिन जब वो मेरे बच्चों को गले लगा कर सोती है तो मुझे अच्छा लगता है।“ लेकिन पोस्ट होने के कुछ समय बाद ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर ट्रॉलिंग का शिकार हो गयी ..
देखें वीडियों :-
https://youtu.be/A6KKA8Sj9J8





