100 बच्चों का बाप बनना इस पिता का लक्ष्य, अभी हुए 35 बच्चे

एक व्यक्ित चौथी पत्नी की तलाश कर रहा है। पहली तीन पत्िनयों से वह 35 बच्चों का पिता बन चुका है। मगर, उसका लक्ष्य 100 बच्चों का पिता बनने का है। रूढि़वादी मुस्लिम देश में बहुविवाह दुर्लभ हैं, लेकिन अभी भी ऐसे कई लोग मिल जाएंगे, जिनकी कई शादियां हो चुकी हैं।
सरदार जान मोहम्मद खिलजी (46) का कहना है कि यह उनका धार्मिक कर्तव्य है कि वह अधिक से अधिक बच्चे पैदा करें। पेशे से मेडिकल टेक्नीशियन खिलजी कहते हैं कि उन्हें अपने सभी बच्चों के नाम याद रहते हैं और शायद ही कभी बच्चों के नाम गलत बताते हों।
उन्होंने दावा किया कि उनकी तीनों पत्नियां आपस में मिलजुल कर रहती हैं और वे सभी मेरे 100 बच्चों के पिता बनने के लक्ष्य को पूरा करने में मदद कर रही हैं। हालांकि, खिलजी ने अपनी पत्नियों से पत्रकारों को बात करने की इजाजत नहीं दी।
मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि बहुविवाह में महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा सफर करते हैं। पाकिस्तान में पुरुष इस्लामिक कानून के तहत चार पत्नियां रख सकते हैं। हालांकि, ऐसा करने से पहले उन्हें अपनी पहली पत्नी और मध्यस्थता परिषद से मंजूरी लेनी होती है।
महिलाओं के अधिकारों को लेकर काम करने वाली रफिया जकारिया कहती हैं अध्ययन के नतीजे बताते हैं कि जब भी बहुविवाह होता है, तो इसका परिणाम पत्नियों के बीच अवसाद और निराशा का कारण बनता है। इसके साथ ही बच्चों में पिता को लेकर झगड़े होते हैं।





