मथुरा की घटना निंदनीय, इस्तीफा दे उत्तर प्रदेश सरकार

mayawati-540बहुजन समाज पार्टी बसपा की राष्टीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मथुरा के ख़ूनी संघर्ष पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना पर उत्तर प्रदेश सरकार से इस्तीफा मांगा है। मायावती ने मथुरा में बवाल की घटना को बेहद दु:खद व चिन्ताजनक बताते हुये कहा कि इस अप्रिय घटना के लिए अखिलेश यादव सरकार की अराजकतापूर्ण नीति पूर्ण रूप से जिम्मेदार है। जिसके लिए उसे तुरन्त ही इस्तीफा दे देना चाहिये।

मायावती ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नर स्तर की जांच को केवल एक खानापूर्ति मानते हुए कहा कि इससे ठोस नतीजा नहीं निकलने वाला है। वास्तव में इस खूनी संघर्ष के मामले में सीधे तौर पर अखिलेश यादव सरकार की आपराधिक लापरवाही जि़म्मेदार है। इस कारण से पूरे मामले की ‘समयबद्ध न्यायिक जाँच की जाए ताकि घटना की तह में जाकर असली सच का पता लग सके।

 
 
Back to top button