हनीमून मना रहे भारतीय जोड़ा का पाक ड्राइवर ने बनाया एमएमएस

download (6)दुुबई। दुबई में एक पाकिस्तानी ड्राइवर को भारतीय दंपति का चोरी-छिपे वीडियो बनाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। यही नहीं ड्राइवर इस दंपति को ब्लैकमेल कर रहा था। ये जोड़ा हनीमून मनाने के लिए दुबई आया था।

ड्राइवर की पहचान एमएस (नाम) के रुप में हुई है। अदालत में इस पर आरोप लगाया कि जब वह इस जोड़े को लिमोजिन से शहर घुमाने के लिए निकला था, उस दौरान कार के केबिन में जोड़ा सेक्स कर रहा था और एमएस ने उनके निजी पलों की फिल्म बना ली।

अदालत को जानकारी देते हुए बताया गया कि 28 वर्षीय कार चालक ने महिला के पति को व्हाट्सअप पर मैसेज भेज ब्लैकमेल करना शुरु किया। चालक ने दंपति को धमकी देते हुए कहा कि यदि वह वीडियो क्लिप चाहता है तो उसे 2000 दिरहम (36,500 रुपए) दे, नहीं तो वह सोशल मीडिया पर इसे वायरल कर देगा।

जांच के दौरान पीड़ित ने फरवरी में हुई इस घटना के बारे में बताया। ड्राइवर ने बताया कि उसने अपने फोन से वीडियो बनाया, और महिला के पति को मैसेज भेजा। घटना के दो दिन बाद ड्राइवर जब उनसे मिलने पहुंचा तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Back to top button