पड़ोसी मकान खरीदना चाहता था, इंकार किया तो डायन घोषित करवा दिया

जयपुर.ये कमला है (नाम परिवर्तित) पड़ोसी इनका मकान खरीदना चाहता था। इन्होंने इंकार कर दिया। पड़ोसी ने इन्हें डायन घोषित करवा दिया। कमला को भी भास्कर टॉक शो में आमंत्रित किया गया था। अपना दर्द बताते हुए उनकी आंखें छलक पड़ीं। शो में कमला ने अपनी कहानी बताते हुए कहा- मैं पिछले 15 साल से घर नहीं लौट पाई हूं। समाज के लगाए कलंक की वजह से मेरेे दो बच्चों की शादी तक नहीं हो पाई है। रास्ते से निकलती हूं तो क्या बच्चे-क्या बूढ़े…हर कोई मुंह फेरकर खड़ा हो जाता है। क्या कानून, कोई सरकार मेरा सम्मान लौटा सकते हैं?
पड़ोसी मकान खरीदना चाहता था, इंकार किया तो डायन घोषित करवा दिया
मंगलवार को एक टॉक शो आयोजित किया। समाज के हर वर्ग से एक प्रतिनिधि यहां मौजूद था। जिसमें खुद को देवता बताकर महिलाओं को प्रताड़ित और शोषण करने वाले भोपों के खिलाफ हर वर्ग से तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। राज्य महिला आयोग ने इस मामले में सरकार और प्रशासन की जवाबदेही तय करने की बात कही है|

ये भी पढ़ें:- अभी-अभी: कानपुर में टला बड़ा रेल हादसा, एक ही ट्रैक पर आईं 3 ट्रेन…

वहीं विधिवेताओं और सामाजिक संगठनों ने डायन कहकर प्रताड़ित किए जाने पर धारा 151 की जगह डायन प्रताड़ना निवारण अधिनियम में ही मुकदमा दर्ज करने का सुझाव दिया है। मंगलवार को डायन बताकर महिलाओं को प्रताड़ित किए जाने संबंधी मामले में टॉक शो कराया। इसमें महिला आयोग के साथ कानूनविद, समाजसेवी संगठन, चिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, पीड़ित महिलाएं और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Back to top button