जर्मनी में आम चुनाव के मतदान में 63 वर्षीय एंजेला मर्केल को चौथी बार मिली देश की कमान

जर्मनी में आम चुनाव के मतदान में 63 वर्षीय चांसलर एंजेला मर्केल को चौथी बार देश की कमान मिल गई है। इस जीत से खुश मर्केल ने माना है कि पहली बार पार्टी के लिए तय किए गए 40 प्रतिशत वोट के लक्ष्य को पाने में असफल रहे हैं। इस चुनाव में 60 साल में पहली बार धुर दक्षिणपंथी राष्ट्रवादी अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (एएफडी) पार्टी भी संसद में अपनी पहली सीट जीतकर इतिहास रचा है।Voting in general elections in Germany

मतदान बाद हुए एग्जिट पोल के मुताबिक मर्केल के कंजर्वेटिव क्रिश्चियन यूनियन सीडीयू-सीएसयू गठबंधन को 33 प्रतिशत वोट मिले हैं और उसने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी मार्टिन शुल्ज के नेतृत्व वाली मध्य वाम सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (एसपीडी) से दोहरे अंकों की बढ़त बना ली थी।

एएफडी ने किया धमाका –

जर्मन की व्यवस्था में सबसे बड़ा धमाका इस्लाम विरोधी, प्रवासी विरोधी और मात्र चार साल पुरानी पार्टी अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (एएफडी) ने किया है। उसे करीब 13 प्रतिशत वोट मिले हैं और वह देश की तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी है। एएफडी के सीटें जीतने की संभावना महीनों से थी, लेकिन विश्लेषक इसे जर्मनी के इतिहास में ऐतिहासिक पल बता रहे हैं। बर्लिन में पार्टी मुख्यालय में समर्थक एकत्र हुए और जश्न मनाया। जैसे ही टीवी पर नतीजे आए, कई समर्थक जर्मनी का राष्ट्रगान गाने लगे।

एएफडी का हो रहा था विरोध –

द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद से पहली बार बुंडेसटैग में असली नाजियों के प्रवेश से सतर्क नेताओं ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिनों में मतदाताओं से अनुरोध किया कि वे दक्षिणपंथी एएफडी को खारिज कर दें। बर्लिन स्थित ग्लोबल पब्लिक पॉलिसी इंस्टीट्यूट के निदेशक थॉस्टर्न बेनर ने कहा कि यदि एएफडी प्रमुख विपक्षी पार्टी बनती है तो वे लोग मुख्य विषयों को चुनौती देंगे। यह संसद में चर्चा के सुर को बहुत ज्यादा बदल देगा।

इसे भी पढ़े: अमेरिकी हवाई हमले में ISIS के 17 आतंकी हुए ढेर

12 साल से सत्ता में –

मर्केल 12 साल से सत्ता में हैं। उन्होंने प्रचार अभियान में अपने शासनकाल में देश में निम्न बेरोजगारी, मजबूत आर्थिक वृद्धि, संतुलित बजट और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते महत्व जैसी उपलब्धियों पर जोर दिया। इसका चुनाव पूर्व कराए गए जनमत संग्रहों में भी असर देखने को मिला था। जिनमें मर्केल के गठबंधन को प्रतिद्वंद्वी मार्टिन शुल्ज और उनकी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी पर बढ़त दिखाई गई थी।

सरकार बनाने में लगेगा वक्त –

जर्मनी की संघीय संसद के निचले सदन बुंडेसटैग में प्रवेश के लिए चार पार्टियों के पांच फीसद की सीमा पार करने का अनुमान है। ऐसे में अगली सरकार के गठन में महीनों लग सकते हैं।

Back to top button