अभी अभी: रोहिंग्या मुसलमानों पर हुआ होश उडा देने वाला खुलासा, समुद्र के रास्ते भारत में…!

भारत-म्यांमार बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा के बीच इंटेलीजेंस एजेंसी ने चेतावनी दी है कि रोहिंग्या मुसलमान पेशेवर तस्करों की मदद से समुद्र के रास्ते देश में घुसपैठ कर सकते हैं। रोहिंग्या मुसलमान स्थानीय एजेंसियों द्वारा उत्पीड़न और स्थानीय बौद्ध आबादी के साथ उनके विवाद के बाद 2012 से म्यांमार भाग रहे हैं।रोहिंग्या मुसलमानों

भारत भी भारी मात्रा में हुए पलायन से प्रभावित हुआ है। 40 हजार रोहिंग्या असम, वेस्ट बंगाल, जम्मू, यूपी और दिल्ली के कैंप में रह रहे हैं। रोहिंग्या बंगाल जैसे क्षेत्रों में घुसपैठ करने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। सीनियर इंटेलीजेंस अधिकारियों ने मीडिया को बताया पेशेवर तस्कर ज्यादातर समुद्र के रास्ते म्यांमार से बंग्लादेश आते हैं।

उन्होंने बताया कि संबंधित सभी सुरक्षा एजेंसियां इस तरह के किसी भी प्रयास से बचाव के लिए तैयार हैं। अधिकारियों के मुताबिक पेशेवर तस्कर अपने पुराने अनुभव के आधार पर रोहिंग्या परिवारों को बड़ी नाव और हाई स्पीड राफ्ट्स की मदद से भगाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि इन रास्तों का प्रयोग इस्लामिक स्टेट के सपोटर्स के द्वारा भी किया जायेगा।

अभी अभी: बीजेपी के लिए आई सबसे बुरी खबर, सोनिया गांधी ने दिया लालकृष्‍ण आडवाणी को बड़ा सहारा!

एजेंसी म्यांमार के साउथर्न पार्ट पर भी नजर बनाए हुए हैं जहां रोहिंग्या अंडमान निकोबार द्वीप में घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं। बीएसएफ और असम राइफल्स ने भी रोहिंग्या की आबादी को बढ़ने से रोकने के लिए म्यांमार बॉर्डर पर गश्त बढ़ा दी है।

खूफिया सूत्रों के मुताबिक तस्कर और रोहिंग्या बंगाल जाने के लिए उत्सुक हैं क्योंकि बंगाल सरकार ने उनके प्रति सहानुभूति जताई है और पहले ही घोषणा कर चुकी है कि म्यांमार के शरणार्थियों को आश्रय मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button