इस प्लेयर को बॉलिंग ने दिलाई टीम में एंट्री, कभी होटल में थे वेटर
सीकर। आईपीएल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सीकर के कुलवंत अब इंडियन टीम के लिए मैच खेलेंगे। बीसीसीआई की सिलेक्शन टीम ने 12 सितंबर से आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच में कुलवंत को जगह दी है। आईपीएल मैच में मुंबई इंडियन ने कुलवंत को उनकी अच्छी बॉलिंग के लिए 10 लाख रुपए में खरीदा था।

छोटे गांव से है ताल्लुक…
– कुलवंत खेजरोलिया मंडावा के चूडी गांव से ताल्लुक रखते हैं वहां उनके पिता की एक किराने की दुकान है। बचपन से कुलवंत क्रिकेटर बनना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया।
– आईपीएल मैच से पहले कुलवंत गोवा के एक होटल में वेटर का काम करते थे।
– बीसीसीआई की 15 प्लेयर की टीम में बतौर तेज गेंदबाज शामिल किया है।
– कुलवंत के भाई ने बताया कि 12 सितंबर को चेन्नई में आस्ट्रेलिया के साथ पहला मैच है जिसमें कुलवंत को उसकी काबिलियत के बल पर खेलने का मौका मिला है।

नहीं खेल पाए थे आईपीएल मैच
– टीम में सेलेक्शन के बाद भी कुलवंत मुंबई इंडियन्स के लिए एक भी मैच नही खेल पाए थे।
– यहां रहते हुए कुलवंत ने अच्छा परफॉर्म किया और खुद को एक बेहतर बांये हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में पेश किया।
– यहां रहते हुए कुलवंत ने अच्छा परफॉर्म किया और खुद को एक बेहतर बांये हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में पेश किया।
कुलवंत में ये है खास
– भारतीय टीम के बॉलिंग कोच भारती अरूण ने बताया कि वे बांये हाथ के गेंदबाज है और उनही बॉलिंग में कई तरह की बैरायटी देखने को मिलती है। कुलवंत की बॉलिंग स्पीड 140kmph है, जो काफी अच्छी है। टीम को ऐसे खिलाड़ी की जरूरत हैं।
पिता की है किराने की दुकान
कुलवंत के पिता शंकर सिंह की गांव में किराने की छोटी सी दुकान है। मां सरोज कंवर हाउस बाइफ हैं। उनके एक भाई और एक बहन है। कुलवंत के बड़े भाई हेमंत सिंह रोडवेज में नौकरी करते हैं।