23 मई राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आप का दिन

download (5)मेष- मूल्यवान वस्तुओं के संग्रह में रुचि बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखकर होगा। उत्सवों में प्रमुखता से शामिल होंगे। अपनों से खुशियां साझा करेंगे। वाणी व्यवहार में मधुरता रखें। दिन सहकारिता और सामंजस्य बढ़ाने वाला।

वृष- महत्वपूर्ण मामलों में अकेले ही आगे बढ़ चलने की सोच रखें। आदर्शवाद को बल मिलेगा। नए प्रयासों में तेजी आएगी। कुछ अलग कर दिखाने की सोच रहेगी। जीवनसाथी की सलाह पर ध्यान दें। सृजनात्मकता बढ़ेगी। दिन श्रेष्ठ।

मिथुन- व्यक्तिगत खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। मूल्यवान वस्तु क्रय कर सकते हैं। दान धर्म में रुचि रहेगी। रिश्तेदारी निभाने में आगे रहेंगे। विपक्ष के प्रति सावधान रहें। तथ्यों पर जोर दें। दिन सामान्य से शुभकारक। व्यर्थ वार्तालाप से बचें।

कर्क- करियर कारोबार में शुभता का संचार बना रहेगा। आर्थिक लाभ पर फोकस बनाए रखें। प्रतिभा प्रदर्शन के लिए अच्छा दिन है। वार्ताओं में प्रभावी रहेंगे। परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे। दिन हितकारक।

सिंह- प्रशासनिक कार्य बनेंगे। सभी से संबंध बेहतर रहेंगे। सहयोग और समर्थन हासिल होगा। शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सम्मान में वृद्धि। पुरस्कृत हो सकते हैं। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। अपनों का साथ खुशियां बढ़ाएगा। दिन श्रेष्ठ।

कन्या- भाग्य की प्रबलता से सभी कार्य बनेंगे। शुभ सूचनाएं साझा करेंगे। बंधुजनों से करीबी बढ़ेगी। धर्म-मनोरंजन में रुचि रहेगी। मनोरंजक यात्रा संभव है। दिन श्रेष्ठ फलकारक। ईश्वर का धन्यवाद करना न भूलें।

तुला- मांगलिक कार्यों से जुड़ने के अवसर बनेंगे। अपनों का साथ उत्साहित रखेगा। संग्रह में रुचि लेंगे। सुखद सरप्राइज मिल सकती है। धैर्य और अनुशासन पर जोर दें। दिन शुभ फलकारक। वार्तालाप में प्रभावी रहेंगे।

वृश्चिक- सृजनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लोकप्रियता और प्रभाव में वृद्धि होगी। सबको साथ लेकर चलने में सहजता होगी। पारिवारिक मामले बनेंगे। साथी की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। व्यक्ति विशेष के प्रति आकर्षण अनुभव कर सकते हैं।

धनु- सभी के सहयोग को तत्पर रहेंगे। जरूरतमंदों का ख्याल रखेंगे। खर्च पर ध्यान देने की जरूरत है। बजट बना कर खर्च करें। दिखावे और बड़बोलेपन से बचें। विपक्ष सक्रियता दिखा सकता है। दिन सामान्य फलकारक। ढोंगियों से सतर्क रहें।

मकर- विभिन्न स्त्रोतों से आय संभव होगी। रुका हुआ धन मिलेगा। लंबित कारोबारी मामले पक्ष में रहेंगे। आर्थिक पक्ष सुदृढ़ रहेगा। लाभ पर फोकस रखें। मीटिंग्स में प्रभावी रहेंगे। प्रेम में सफलता। दिन हितकारक। कला-प्रतिभा में निखार आएगा।

कुंभ- कार्य व्यापार में शुभता का संचार रहेगा। सफलता का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा। घर परिवार में सुख सौख्य बढ़ेगा। प्रबंधन बेहतर रहेगा। सुविधाओं पर जोर देंगे। यात्रा संभव। जल्दबाजी से बचें। दिन सामान्य से शुभ।

मीन- महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। अनुशासन और तार्किकता बढ़ेगी। भाग्य की प्रबलता से सभी कार्य बनेंगे। शुभ प्रस्ताव मिलेंगे। बंधुजन सहयोगी होंगे। दिन सामाजिकता पर जोर देने। धर्म संस्कार को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button