यहां लगाते हैं अर्जी दुश्मनों के नाश के लिए, मांगते हैं ऐसी मन्नत
भिंड/ग्वालियर.हे भगवान कल से शादियां शुरू हो रही हैं, मेरी शादी प्रगति से करा देना। इस साल तो अक्टूबर से 30 नवंबर तक शादी करा ही दो-अज्ञात। यह दरख्वास्त लगाई है किसी युवक ने मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में। यह अकेली ऐसी दरख्वास्त नहीं है बल्कि हर साल सैकड़ों ऐसी दरख्वास्त लगती हैं, जिनमें कोई अपनी पत्नी से मिलने की चाह रखता है तो कोई नौकरी, प्रमोशन की उम्मीद। इतना ही नहीं कुछ लोग तो बाकायदा अपने दुश्मनों का नाम लिखकर उनका सर्वनाश होने की कामना भी हनुमान जी से कर चुके हैं।

ऐसा है श्री मंशापूर्ण हनुमानजी का मंदिर
-शहर की इटावा रोड से कॉटनजीन को जाने वाली सड़क किनारे श्री मंशापूर्ण हनुमानजी का मंदिर 60 साल से भी अधिक पुराना है।
-यहां पहले एक छोटे से मंदिर में, हनुमानजी की प्रतिमा विराजमान थी। इस प्रतिमा को तब पशु अस्पताल के एक कर्मचारी ने स्थापित कराया था।
-फिर ऐसी कला जगी कि आज विशाल मंदिर बन चुका है। जिसमें हनुमानजी के साथ भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और श्रीविष्णु-लक्ष्मीजी सहित राधे-कृष्णा, भगवान शिव दरबार, यानी सभी देवी-देवता यहां प्राण प्रतिष्ठित हैं।
तारीख पर तारीख, अब अंतिम तारीख
-तारीख लास्ट हैं और हनुमान बाबा दरख्वास्त भी लास्ट है। यह लिखा है किसी अज्ञात ने, जो लिखाता है- जय हनुमान बाबा मेरी लाज रख ले, मेरे परिवार को एक कर दे, जो भी हमारे परिवार को उजाड़े उसका नाश कर देना।

-हे हनुमान बाबा मेरी पत्नी व बच्चे सदा एक रहें, फिर से मिल जाएं, मैं आपका 101 किलो का घंटा चढ़ाऊंगा। इसमें पत्नी का नाम सोनम व बेटी का पल्लवी लिखा है।
हनुमान जी के दरबार में आती हैं ऐसी दरख्वास्त
-मैं और मेरा प्यार एक हो जाए, और मैं कक्षा 12 में पास हो जाऊं। नौकरी भी मिल जाए। बस आपकी कृपा मुझ पर बनी रहे। -अजय सिंह।
– भगवान मेरी जानूं को हमेशा खुश रखना, वो मुझको छोड़कर चली गई है। – अज्ञात
– नौकरी लगवा देना जल्दी: प्रदीप।
– भगवान मेरे पेपर में अच्छे मार्क्स आ जाएं, 80 परसेंट बन जाए: अज्ञात।
– सर्वेश, कृष्णपाल और प्रतिभा का सर्वनाश कर देना-अज्ञात।
– भगवान मुझे सेकंड इअर का मानीटर बना दो: अज्ञात
– सच के सांचे हो तो पास करो भगवान: रवि पंडित रहावली
-हे भगवान वो सिर्फ मेरा बनकर रहे, उस लड़की से नाता तोड़ दे: अज्ञात
– हे भगवान मैं सबसे अलग हूं, मेरी नौकरी लग जाए, बस इतनी कृपा कर देना: मंकू।

सच्चे मन से मांगी मुराद जरूर पूरी होती है
भगवान सबकी सुनते हैं। जो मुरादें पूरी करने लायक होती हैं, उन्हें भगवान पूरा भी करते हैं। इससे लोगों का विश्वास ईश्वर के प्रति बढ़ता है। दीवारों पर लिखी मांगें पूरी होती हैं। क्योंकि हनुमानजी शिवजी के रुद्रावतार हैं।