12 साल की लड़की के पेट में 6 माह का गर्भ, बोली- बुआ का लड़का रोज मेरे…!

जी हाँ: 12 साल की लड़की के पेट में 6 माह का गर्भ, बोली- बुआ का लड़का रोज मेरे…!| मासूम चेहरा और आंखों में अजीब-सा डर। कोई अनजान व्यक्ति करीब आ जाए तो मुंह फेर लेती है। अपने ही शरीर में हो रहे बदलाव को देखकर बार-बार मां से सवाल-जवाब करती है। तकलीफ को अनदेखा कर सहेलियों के साथ खेलने जाने की जिद करती है। न वो दरिंदगी की परिभाषा समझती है, न ही कानून के दांव-पेंच, लेकिन उसके आंसू बार-बार यह कहते हैं कि मुझे मेरा बचपन लौटा दो।

मनचलो को महिला के साथ छेड़छाड़ करना महंगा, महिला ने की चप्पल से पिटाई

12 year old girl pregnant

फुफेरे भाई ने उसे हवस का शिकार बनाया था। परिजन ने बेटी का पेट का आकार बढ़ता हुआ देख डॉक्टर को दिखाया। सोनोग्राफी जांच में उसे छह माह का गर्भ निकला। रिपोर्ट देखकर परिजन की पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटी से पूछने पर उसने बताया कि बुआ के बेटे ने दुष्कृत्य किया था और मुंह खोलने पर जान से मारने की मकी देता था।

नक्सलियों ने बाजार में सरेआम पुलिसकर्मी का किया सिर धड़ से अलग….

बच्ची ने बताया कि बुआ का लड़का लखन रोज घर आता था और गंदा काम करता था। कहता था कि किसी को बताया तो मार डालूंगा। इसीलिए डर के कारण किसी को नहीं बताया। उसे कभी जेल के बाहर मत निकालना, वरना वह फिर गंदा काम करेगा।

मासूम नहीं समझ रही कि उसके गर्भ में एक जिंदगी पल रही है। वह सिर्फ इतना समझ पा रही है कि उसके पेट में कुछ परेशानी हो गई है। वह मां को कहती है कि डॉक्टर साहब को बोलो कि मेरा पेट जल्द ठीक कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button