अभी अभी: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द ही 65 हजार नौकरियां देगी योगी सरकार

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से सरकारी नौकरियों में लगी रोक को लेकर युवाओं में काफी गुस्सा है. जिसे देखते हुए योगी सरकार ने युवाओं के लिए अब बंपर भर्ती करने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं. खबर है कि योगी सरकार ने विभिन्न पदों के चयन के लिए लगभग 86 हजार पदों को चिन्हित किया है. इनमें से 14 हजार पद चतुर्थ श्रेणी के हैं जिन पर रोक लगी हुई है.
जबकि 5 हजार पदों को पदोन्नति के आधार पर भरा जाना है. इसके आलावा बचे हुए 65 हजार पदों पर कैंडिडेट की नियुक्तियां की जाएगी. बता दें कि इन 65 हजार पदों में से सबसे अधिक पद ग्रुप सी के हैं. इसके आलावा ग्रुप ए और ग्रुप बी के पद भी शामिल है.
राम रहीम से जुड़ा साध्वी यौन शोषण का पूरा मामला, पढ़ें गुफा में कब-कैसे-क्या हुआ
इन पदों में नियुक्ति के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जल्दी ही अधिसूचना जारी की जाएगी. गौरतलब है कि प्रदेश में उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोग समय-समय पर एग्जाम कराता है. इससे पहले भी यूपीएसएससी ने एक भर्ती निकाली थी, जिसमें जूनियर असिस्टेंट, इंस्पेक्टर जनरल आदि पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया गया था.





