हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र ख़त्म, कई महत्वपूर्ण बिल हुए पास

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज समाप्त हो गया। इस सरकार का यह अंतिम सत्र था। हालांकि अंतिम दिन भी सुबह कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा महज 10 मिनट ही चल पाई। विपक्ष आज भी तीखे तेवरों पर नजर आया और मुख्यमंत्री पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों सहित गुडिय़ा मामले में चर्चा पर अड़ा रहा।
विपक्ष के नेताओं का कहना था कि इस मामले में उन्होंने नियम 67 के तहत चर्चा मांगी है। इसके बाद अनुमति न मिलने पर विपक्ष हंगामा करने लगे। इसके बाद स्पीकर ने विधानसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।
Big breaking: राम रहीम दोषी करार, कोर्ट से सीधे जाएगे जेल…
इसके बाद फिर से विधानसभा की कार्यवाही आरंभ 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू हुई। इसके बाद मेडीकल साइंस यूनिवर्सिटी सहित कई जरूरी बिल पास किए गए। सत्र के अंत में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि विपक्ष ने पांच साल तक उनका पूरा साथ दिया। नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने भी सभी का धन्यवाद प्रकट किया।





