एक बार फिर आमने – सामने होगे आफरीदी, गेल और सहवाग, फिर छिड़ेगी जंग

दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज यानी वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल और शाहिद आफरीदी एक बार फिर मैदान पर आमने-सामने होंगे. मुकाबला होगा यूएई में और 60 गेंदों में पता लग जाएगा कि किसमें अभी कितनी आग बाकी है. इन तीन धुरंधरों के अलावा श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा भी मैदान पर अपना क्लासिक खेल फिर दिखाएंगे.एक बार फिर आमने - सामने होगे आफरीदी

जी हां, क्रिकेट के दीवानों के लिए इससे अच्छी खबर नहीं हो सकती कि उनके पुराने स्टार फिर से मैदान पर धमाचौकड़ी मचाने आ रहे हैं. दरअसल यूएई में ‘टेन क्रिकेट लीग’ का आयोजन होने जा रहा है, इस लीग में सभी मैच सिर्फ 10-10 ओवर के होंगे. सहवाग, गेल, संगाकारा और आफरीदी को इस टूर्नामेंट का ब्रैंड एम्बेसडर बनाया गया है. साथ ही खबर ये है कि आफरीदी को टूर्नामेंट में खेलने वाली टीम पख्तून्स का कप्तान भी बनाया गया है.

खबर है कि ये टूर्नामेंट 21 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक खेला जाएगा और हरएक मैच फुटबॉल की तरह 90 मिनट के होंगे. साथ ही लीग में क्रिकेट नियमों में भी काफी बदलाव हो सकते हैं.

Back to top button