Uber ने भारत में लॉन्च की UPI-BHIM

ऐप बेस्ट कैब सर्विस प्रोवाइडर कंपनी उबर इंडिया ने कैशलेस भारत बनाने के सरकार के प्रयासों से जुड़ते हुए बुधवार को UPI और भीम ऐप से अपने प्लेटफॉर्म को जोड़ने की घोषणा की है.

कंपनी ने UPI इंटीग्रेशन लॉन्च करने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और एक्सिस बैंक साथ ही ड्राईवर पार्टनरों को भीम ऐप की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए HDFC के साथ साझेदारी की है.
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस इंटीग्रेशन को लॉन्च करते हुए कहा कि भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था अगले पांच साल में एक लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच जाएगी. देश में डिजिटल भुगतान 500 अरब डॉलर से ज्यादा हो जायेगा. UPI-भीम के साथ उबर ऐप का इंटीग्रेशन भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ाएगा.
देखे कैसे ये युवक लड़की को जबरन पकड़ डुबा रहे है पानी में, वजह जानकर हिल जाएगे आप, जाने पूरा मामला..
उबर के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (ग्लोबल बिजनेस) डेविड रिक्टर ने कहा कि, यूपीआई इंटीग्रेशन से लाखों राइडर्स और ड्राइवरों को डिजिटल भुगतान के वातावरण से जुड़ने का मौका मिलेगा और उन्हें एक और सुरक्षित और सहज पेमेंट इंटरफेस प्रदान करेगा और देश की डिजिटल भुगतान क्रांति को मजबूत करेगा.
NCPI के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर दिलीप असबे ने कहा, ‘लगभग 60 फीसदी ऐप बेस्ड टैक्सी ड्राइवरों ने नकदी लेनदेन जारी रखा है, BHIM/UPI के साथ उबर का इंटीग्रेशन डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक प्रोत्साहन प्रदान करेगा.’





