RBI कल जारी करेगा 200 रुपए का नया नोट, यहाँ है असली नोट

मुंबई: देश में पहली बार 200 रुपये का नोट जारी होने जा रहा है। रिजर्व बैंक ने कल इसका नोटिफिकेशन जारी किया था। वहीं आज आरबीआई ने इसे शुक्रवार को लांच करने का फैसले करते हुए नए नोट का सैंपल भी जारी कर दिया।
बड़ी खबर: RBI रचेगा इतिहास, इस दिन जारी करेगा…!

इससे पहले बुधवार को सरकार ने 200 रुपये का नोट जारी करने की खबरों की पहली बार पुष्टि कर दी थी। हालांकि, माना यह जा रहा था कि नया नोट सितंबर के पहले सप्ताह तक जारी होगा। लेकिन, शुक्रवार को पहली बार देश में 100 और 500 रुपये के बीच का कोई नोट जारी होने जा रहा है।
50 के बाद जल्द आएगा 200 का नोट, RBI का 5 दिन में दो नए नोट का ऐलान
आपको बता दें कि पिछले दिनों बैंगनी रंग के 200 के नोटों की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। लेकिन आज जो तस्वीर आरबीआई ने जारी की है, उससे साफ है कि बैंगनी नोट वाली तस्वीर फर्जी थी।





