बेटे से तंग माता-पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पटरी पर बिखर गए शव के टुकड़े

मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी-गोरौल स्टेशन के बीच स्थित 19 नम्बर गुमटी के पास बुधवार सुबह वृद्ध दंपति ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। तेज रफ्तार ट्रेन से कटने के बाद दोनों के शव के टुकड़े पटरी पर बिखर गए।
बेटे से तंग माता-पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पटरी पर बिखर गए शव के टुकड़े
दो लोगों के आत्महत्या की खबर सुनते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। मृतक दंपति कुढ़नी के भगवानपुर के रहने वाले थे। सूचना मिलने पर परिजन आए और शव के टुकड़ों को बोरे में भरकर ले गए।
Back to top button