JDU प्रवक्ता ने कहा- मेंटल हॉस्पिटल में कराना चाहिए लालू का इलाज

पटना. सोमवार को आरजेडी नेता लालू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जनसभा में तीखा हमला किया था। मंगलवार को लालू को जवाब देने के लिए पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह मीडिया के सामने आए। संजय ने कहा कि लालू केस मुकदमे में फंसकर पागल हो गए हैं। उनका इलाज मेंटल हॉस्पिटल में कराना चाहिए।
JDU प्रवक्ता ने कहा- मेंटल हॉस्पिटल में कराना चाहिए लालू का इलाज
रांची के सीबीआई कोर्ट में पेश होते-होते उनकी मानसिक हालत खराब हो गई है। लालू यादव को कोर्ट जाने की जगह वहीं पास में स्थित कांके हॉस्पिटल जाना चाहिए। लालू यादव की जगह अब राजनीति और सार्वजनिक जीवन में नहीं है। उन्हें कांके हॉस्पिटल में भर्ती करा देना चाहिए।

जेल का दरवाजा खुला है

वहीं, जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि भाषाई विकृति आ गई है। बेहतर इलाज हो जाएगा। राजनीति में विकृत भाषा का इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति विकृत मानसिकता का होता है। चारा चोर खुद कोर्ट में गिड़गिड़ा रहे हैं। लालू जी परेशान मत होइए जेल का दरवाजा आपके लिए खुला है।

डीएनए पर दिया था बयान

सोमवार को लालू ने बख्तियारपुर में एक जनसभा में 2015 विधानसभा चुनाव के समय पीएम नरेंद्र मोदी की डीएनए संबंधी टिप्पणी के मुद्दे को उठाया। लालू ने कहा कि कहां गए नीतीश के नाखून और बाल, जो बिहार से भेजे गए थे। नरेंद्र मोदी सब घोलकर पी गए। मैं नहीं होता तो नीतीश कभी सीएम नहीं बन पाते। नीतीश नरेंद्र मोदी के पैर में गिर गए। लालू ने कहा कि नीतीश नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर हमें फंसा रहे हैं।
Back to top button