पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने बवाना में केजरीवाल के खिलाफ लगाई प्रदर्शनी

नई दिल्ली.दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में बवाना विधानसभा में ‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल घोटालों’ के नाम से एक प्रदर्शनी लगाई है। इस प्रदर्शनी को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सोशल मीडिया पर जबरदस्त तंज कसे जा रहे हैं। इस प्रदर्शनी में आम आदमी पार्टी का चंदा घोटाला, हवाला घोटाला इत्यादि से संबंधित अनेक पोस्टर लगाए गए हैं।
पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने बवाना में केजरीवाल के खिलाफ लगाई प्रदर्शनी
– उधर, इस प्रदर्शनी पर चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी की महिला विधायक अलका लांबा ने पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी पर तंज कसा है।

ये भी पढ़ें:- अभी-अभी: पीएम मोदी ने मंत्रियों को लगाई जमकर फटकार बोलें, सिर्फ दो साल बचे हैं दें ध्यान…

– अलका लांबा ने रविवार को ट्वीट किया कि बवाना विधानसभा में सात वार्ड हैं, लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आप से निष्कासित विधायक को केवल एक वार्ड की एक ही दीवार पर प्रदर्शनी लगाने के लिए भाजपा से पैसा दिलवा सके।
– बता दें कि अलका लांबा और कपिल मिश्रा के बीच यह टशन पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर दिख रही है। अलका लांबा के कई बयान पर कपिल मिश्रा पलटवार करते हैं तो कपिल मिश्रा के कई बयानों पर अलका लांबा भी तंज कसने से पीछे नहीं हटते हैं।
Back to top button